Home LIFESTYLE NEWS HINDI सितंबर के महीने में गमले में लगा दें ये 5 बीज, सर्दियों...

सितंबर के महीने में गमले में लगा दें ये 5 बीज, सर्दियों तक निकल आएंगी सब्जियां

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

किचन गार्डन में ज्यादातर लोग सब्जियों के पौधों को लगाना पसंद करते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि रोजाना ताजी सब्जियां खाएं तो सितंबर के महीने में यहां बताई 5 सब्जियों के बीज को लगाएं। इन पौधों में सर्दियों तक सब्जियां आने लगेंगी।

घर की छत या बालकनी में ज्यादातर लोग पौधों को लगाना पसंद करते हैं। जहां कुछ लोग हरे भरे फूलों के पौधों को लगाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ की चॉइस सब्जियों और फल वाले पौधे लगाने की होती है। अगर आपने अपने घर में किचन गार्डन बनाया हुआ है या फिर आप इसे बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो सितंबर महीने में कुछ पौधों को लगाना चाहिए। अक्सर कुछ गमले लगने के बाद सूख जाते हैं औरें में इन गमलों को दोबारा जीवित करने के लिए आप कुछ नए बीज लगा सकते हैं। इन बीजों को जब आप सितंबर महीने में लगाएंगे तो नवंबर-दिसंबर तक इनमें सब्जियां आने लगेंगी।

यहां देखिए किन 5 सब्जियों के पौधे आप लगा सकते हैं

1) गाजर- सितंबर से गाजर की बुवाई शुरू की जा सकती है। अगर गाजर लगाना चाहते हैं तो इसे ऐसी मिट्टी में लगाएं जो नरम और अच्छी पानी की प्रवाह अच्छा हो। बीज सीधे मिट्टी में बोएं और नियमित रूप से हल्का पानी देते रहें। आमतौर पर गाजर की फसल लगभग 2–3 महीने में तैयार होने लगती है।

2) मूली- मूली सितंबर में लगाने के लिए बहुत अच्छी सब्जी है और यह जल्दी तैयार भी हो जाती है। इसके बीज सीधे गमले में बोए जा सकते हैं। बस ध्यान रखें कि जिस मिट्टी में आप इसे बो रहे हैं वह मिट्टी में पर्याप्त नमी वाली हो। इसके बीज को बहुत पास-पास न लगाएं। अच्छी परिस्थितियों में लगभग 25–50 दिनों में मूली तैयार हो सकती है। इसे गहरे गमले या फिर ग्रो बैग में लगा सकते हैं।

3) पालक- सितंबर में पालक को आसानी से लगाया जा सकता है। इसे बीज से सीधे क्यारी या गमले में उगाएं और ऐसी जगह पर रखें जहां पर्याप्त धूप मिले। मिट्टी को लगातार हल्का नम रखें। इसके अलावा पालक की पत्तियां छोटी होने पर ही तोड़ सकते हैं। अच्छी बात यह है कि एक ही पौधे से कई बार आपको पालकी पत्तियां मिल जाएंगी।

4) मेथी- मेथी घर के किचन गार्डन के लिए बहुत आसानी से लगने वाली फसल है। इसके बीज सीधे मिट्टी में छिड़ककर हल्की मिट्टी से ढक दें। रोजाना हल्का पानी देने पर कुछ ही दिनों में इसमें अंकुर निकल आते हैं। इसमें लगभग 25 से 40 दिनों में हरी मेथी की कटाई शुरू की जा सकती है।

5) धनिया- सितंबर में धनिया भी आसानी से उगाया जा सकता है। धनिया के बीजों को हल्का-सा दबाकर या तोड़कर बोने से अंकुरण में मदद मिल सकती है। इसे धूप वाली जगह और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाएं। कुछ हफ्तों में हरा धनिया काटकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

अगर आप गमले या बालकनी में किचन गार्डन बना रहे हैं, तो मूली, पालक, मेथी, धनिया के अलावा हरी प्याज, लेट्यूस और चुकंदर से शुरुआत कर सकते हैं। बड़े गमलों या ग्रो बैग में गाजर, मटर, फूलगोभी और पत्तागोभी भी उगाई जा सकती हैं। सितंबर में शुरुआत में इन्हें बोने पर जब मौसम धीरे-धीरे ठंडा होने लगता है तो इन सर्दियों वाली सब्जियों की बढ़वार बेहतर होने लगती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN