Source :- LIVE HINDUSTAN
प्लास्टिक के जार और डिब्बों से हल्दी-मसालों के पीले दाग नहीं छूट रहे और बदबू भी आ रही तो इसे छुड़ाने के ये 5 सिंपल हैक जरूर याद रखें। जो आपके काम को आसान बनाएंगे और प्लास्टिक जार को नया जैसा चमकाएंगे।
हल्दी और मसाले जिस डिब्बे में रखे होते हैं वो किसी दूसरे काम में नहीं आते। इन डिब्बों में दाग जमा हो जाता है तो कई बार क्लीन करने के बाद भी नहीं जाते और डिब्बे हमेशा के लिए धुंधले, पीले और गंदे से दिखने लगते हैं। साथ ही मसालों और हल्दी की महक भी भरी रहती है। इस तरह के प्लास्टिक के डिब्बे अगर आप फेंकने की प्लानिंग कर रही हैं तो जरा सफाई का ये आसान हैक नोट कर लें। जिसकी मदद से सारे डिब्बों से चुटकियों में हल्दी-मसाले का दाग और महक छूट जाएगी और ये डिब्बे दोबारा से काम आने लगेंगे।
चीनी और लिक्विड सोप दिखाएगा असर
हल्दी के पीले दाग प्लास्टिक के डिब्बे में लगे हैं तो ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं बस डिब्बे में एक चम्मच चीनी डालें और साथ ही लिक्विड डिशवॉशर सोप को डालकर अच्छी तरह से हिलाएं और साथ में थोड़ा सा गुनगुना पानी डालकर 30 सेकेंड के लिए हिलाएं। फिर कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर रगड़कर साफ कर लें। ऐसा करने से सारे दाग छूट जाएंगे और डिब्बा नये जैसा चमकने लगेगा।
धूप दिखाएं
डिब्बे पर पीले हल्दी और मसाले के दाग हैं जो छूट नहीं रहे तो हमेशा अच्छी तरह से धोने के बाद इन्हें धूप जरूर दिखाएं। किसी भी नुस्खे से जब डिब्बे को धोएं तो धूप में रखने से हल्दी के करक्यूमिन टूटते हैं और उनका कलर हल्का हो जाता है।
नमक और नींबू का इस्तेमाल
अगर मसालों के दाग या हल्दी की बदबू आसानी से नहीं जा रही है तो नींबू को आधा काटकर लें और उस पर नमक अच्छी तरह से बुरक कर उसी नमक को स्क्रब की तरह डिब्बे पर अंदर तक रगड़ कर साफ करें। ऐसा करने से हल्दी के दाग और मसालों की महक सब साफ हो जाती है।
बेकिंग सोडा हमेशा करेगा काम
जब आपको लगे कि कोई भी नुस्खा काम नहीं कर रहा है तो बेकिंग सोडा को घर लाएं। ध्यान रहे कि बेकिंग सोडा जितना ताजा होगा उसका इफेक्ट उतना ही ज्यादा होगा। बेकिंग सोडा को डिब्बे में डालें और साथ ही नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से रगड़कर साफ करें। ऐसा करने से दाग भी साफ होंगे और बदबू भी दूर भाग जाएगी।
ब्लीच से चमकाएं प्लास्टिक के डिब्बे
प्लास्टिक के डिब्बों में पीली हल्दी और मसालों के दाग हैं तो उन्हें छुड़ाने के लिए ब्लीच पाउडर मार्केट से खरीद लाएं। इस प्लीच बाउडर की मदद से इसे बिल्कुल एनये जैसा चमकाया जा सकता है। बड़े साइज के घऱ के डिब्बे हो या फिर छोटे सब में ब्लीच पाउडर डालें और गुनगुनाे पानी को डालकर एक मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसके स्क्रब से साफ करें सारी महक और पीला दाग एक बार में ही साफ हो जाएगा।
तो अगली बार डिब्बे साफ करने हो तो केवल साबुन डालकर घंटों उसे रगड़ने की बजाय ये स्मार्ट हैक्स फॉलो करें, सारे डिब्बे प्लास्टिक वाले नये जैसे चमकने लगेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


