Home LIFESTYLE NEWS HINDI घर में गेस्ट आ रहे तो पहले से बनाकर रख लें आलू...

घर में गेस्ट आ रहे तो पहले से बनाकर रख लें आलू पराठा, ये हैक है बड़े काम का!

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइव हिन्दुस्तान
share

घर में गेस्ट आने वाले हैं और सबको आपके हाथ के गर्मागर्म आलू के पराठे खाने हैं। लेकिन कई लोगों के लिए पार्टी वाले दिन आलू के पराठे बनाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ये हैक बड़े काम आने वाला है, इसकी मदद से एक दिन पहले ही आलू के पराठे बनाकर फ्रिज में स्टोर करें और अगले दिन गर्मगर्म सेंक कर खिलाएं। 

aloo paratha

आलू के पराठे स्टोर करने का हैक

घर में गेस्ट आने वाले हैं या किट्टी पार्टी अरेंज कर रखी है और सबने आलू के परांठे खाने की डिमांड की है तो सबसे बड़ी टेंशन कई सारे लोगों के लिए गर्मागर्म आलू के परांठे बनाने की होती है। क्योंकि पार्टी के वक्त हर कोई फुल एंज्वॉयमेंट के मूड में होता है और किचन में खड़े होकर पराठे बनाना नामुमकिन रहता है। और, अगर आप पराठे बनाने में लग गईं तो बाकी के काम और गेस्ट को होस्ट कौन करेगा। ऐसे में समझ नहीं आता कि क्या करें क्योंकि गेस्ट को ठंडे पराठें खिलाना अच्छा नहीं लगेगा। इन सारी दुविधा के बीच दिमाग फंसा है तो बस इस कमाल के हैक को नोट कर लें। जो आपके इस काम को बिल्कुल आसान बना देगा। अगर आपको ढेर सारे आलू के पराठे मेहमानों के लिए बनाने हैं और मेन मौके पर ये काम होना असंभव है तो इस हैक को नोट कर लें और पहले से ही आलू के पराठे बनाकर स्टोर कर लें। चलिए जानें कैसे?

पहले से बनाकर रख लें आलू के पराठे

जिस दिन मेहमान आने वाले हों उस दिन कई सारे काम होते हैं और आलू के पराठे बनाने में काफी सारा वक्त लगता है। ऐसे में पहले से बनाने का मतलब उसी दिन नहीं बल्कि एक दिन पहले से हैं। तो चलिए जानें कैसे आप फ्रिज में पराठे बनाकर स्टोर कर सकती हैं और अगले दिन उन्हें गर्मागर्म सेंक कर मेहमानों को खिला सकती हैं।

आलू के पराठे को स्टोर करने का हैक

  • सबसे पहले तो सारे पराठे एक दिन पहले ही फुरसत से बनाकर रेडी कर लें।
  • इसलिए जैसे आप आलू के पराठे बनाती हैं उसी तरह से एक-एक कर पराठे बनाएं।
  • गैस पर तवा चढ़ाएं और उसे गर्म करें।
  • अब पराठे बनाते जाएं और उन्हें तवे पर बिना तेल या घी के आधा पका लें।
  • मतलब ये कि तवे पर आराम से पराठों को बिना तेल या घी लगाएं बस ऐसे ही सेंकना है। इस दौरान ध्यान रहे कि परांठों पर काले रंग के धब्बे ना बनें।
  • बस इन पराठों को हल्का सा ठंडा हो जाने दें। इसलिए सारे पराठे अलग-अलग रखें।
  • जब ये थोड़े से गुनगुने रह जाएं तो एक के ऊपर एक रखें और इन सारे पराठों के बीच में बटर पेपर की एक लेयर लगाते चले जाएं।
  • बटर पेपर को चौकोर छोटे पराठे के आकार के हिसाब से काटकर रख लें।
  • अब हर पराठे के ऊपर एक बटर पेपर रखें और दूसरा पराठा उसके ऊपर रख दें।
  • सबसे नीचे और ऊपर भी एक-एक पेपर रखें और किसी जिपलॉक बैग में सारे पराठे भरकर रख लें।
  • इसे फ्रीजर में डाल दें या चिलर ट्रेन में डालकर रख दें।
  • अगले दिन जब मेहमानों के लिए लंच या डिनर लगाने का टाइम होने वाला हो तो किसी भी घर के सदस्य या मेड को बोल दें कि उन सारे पराठों को फ्रिज से बाहर निकाल कर रख लें और फटाफट गर्म तवे पर तेल या घी लगाकर सेंकते चले जाएं।
  • इस काम में ज्यादा समय नहीं लगेगा क्योंकि सारे पराठे पहले से ही पके हुए रहेंगे और केवल घी से इन्हें सेंकना होगा।
  • गर्मागर्म परांठे जब घी से सिकेंगे तो बिल्कुल ताजे हो जाएंगे और किसी को पता भी नहीं चलेगा कि आपने इन्हें एक दिन पहले ही बनाकर फ्रीजर में रखा था।
  • इस कमाल के हैक से आप सारे मेहमानों को गर्मागर्म फ्रेश आलू के परांठे बनाकर खिला पाएंगी और उनकी तारीफ भी बटोर लेंगी। हैं ना ये कमाल का हैक?

SOURCE : LIVE HINDUSTAN