Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/20/1200x900/zee5_south_films_1789907191551_fStv_1789907203941_HVHh_02ad1692-afc4-4b95-8b9e-4c7ffbf56ecd_dbKT.pngZee5 Films: साउथ इंडियन सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनकी कहानी काफी दलचस्प हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के नाम बता रहे हैं जिन्हें आप जी5 पर हिंदी में देख सकते हैं।
अगर बॉलीवुड की फिल्में देख-देख आप बोर हो चुके हैं, तो अपनी वॉचलिस्ट में साउथ की कुछ फिल्में जोड़ सकते हैं। हम आपको साउथ की कुछ फिल्मों के नाम बता रहे हैं जो जी5 पर आप हिंदी में देख सकते हैं। इस लिस्ट में हॉरर से लेकर एक्शन थ्रिलर फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।
फिल्म के बारे में: ये एक एक्शन क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी एक ऐसे शराबी प्रोफेसर के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे जुवेनाइल स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का काम मिलता है। यहां प्रोफेसर को बता चलता है कि एक गैंगस्टर बच्चों का इस्तेमाल क्राइम करने के लिए करता है। फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है।
2. गीता गोविंदम
IMDb रेटिंग: 7.7
फिल्म के बारे में: ये तेलुगु भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी विजय और गीता के बारे में है। विजय को गीता से प्यार हो जाता है, लेकिन गीता को उससे प्यार नहीं होता है। गीता को लगता है कि विजय एक गैर-जिम्मेदार लड़का है। फिल्म को परशुराम ने डायरेक्ट किया है।
3. JSK: जानकी वर्सेस स्टेट ऑफ केरल
IMDb रेटिंग: 5.7
फिल्म के बारे में: ये एक एक्शन कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी जानकी नामक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो अमानवीय घटना का शिकार होती है। जानकी की मुलाकात डेविड एबेल डोनोवन से होती है। इसके बाद दोनों मिलकर भारत की अदालत व न्याय-व्यवस्था को चुनौती देते हैं।
4. द पेट डिटेक्टिव
IMDb रेटिंग: 6.4
फिल्म के बारे में: ये मलयालम भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है। अपनी बचपन की दोस्त का दिल जीतने के लिए टोनी जोस अपने पिता का डिटेक्टिव एजेंसी ज्वाइन करता है। टोनी का पहला केस ही बहुत जल्द ही कंट्रोल से बाहर चला जाता है।
5. वलिमई
IMDb रेटिंग: 6
फिल्म के बारे में: ये एक एक्शन क्राइम कॉप ड्रामा फिल्म है। एक शहर में बाइकर्स की एक गैंग चोरी और मर्डर जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस बाइकर गैंग को रोकने का काम आईपीएस अर्जुन को मिलता है। फिल्म को एच.विनोथ ने डायरेक्ट किया है।
6. राक्षसुडु
IMDb रेटिंग: 7.9
फिल्म के बारे में: तेलुगु भाषा की फिल्म राक्षसुडु का हिंदी नाम गुमनाम है। इस फिल्म की कहानी सब-इंस्पेक्टर अर्जुन के इर्द-गिर्द घूमती है। शहर में एक सीरियल किलर छोटी लड़कियों को मार रहा है। अर्जुन को इस सीरियल किलर को पकड़ना है। फिल्म को रमेश वर्मा ने डायरेक्ट किया है।
7. अगादम
IMDb रेटिंग: 7.7
फिल्म के बारे में: ये तमिल भाषा की एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी तीन ऐसे आदमियों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक महिला की हत्या करके, उसे कहीं दफन कर देते हैं। इन लड़कों से अपना बदला लेने उस औरत की आत्मा वापस आती है। फिल्म को मोहम्मद इसाक ने डायरेक्ट किया है।
8. रंगनायकी
IMDb रेटिंग: 6.9
फिल्म के बारे में: ये कन्नड़ भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी एक म्यूजिक टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है। म्यूजिक टीचर का गैंगरेप हो जाता है। इसके बाद वो टीचर अपने साथ हुए अपराध के लिए अपराधियों के खिलाफ कोर्ट में केस लड़ती है। समाज से लड़ने की भी चुनौती उस टीचर के सामने हैं। इस फिल्म को दयाल पद्मनाभन ने डायरेक्ट किया है।
इन सभी फिल्मों को आप जी5 पर हिंदी में देख सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




