Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/20/1200x900/Salman_Khan_BB_20_1789909683892_r8ZF_1789909694824_AF3U_65d7f0c5-5c80-4c0c-b90d-dfb848d63d1e_64Rx.jpgBigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 में जानिए इस हफ्ते कौन से कंटेस्टेंट हुए हैं नॉमिनेट?
सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे एक बात तो साफ होती जा रही है कि कौन इस शो में लंबा खेल सकता है, और कौन बहुत जल्दी एविक्ट हो सकता है। हर कंटेस्टेंट शो में बने रहने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहा है। इसी बीच अगले नॉमिनेशन टास्क से जुड़े डिटेल्स सामने आ गए हैं। खबर है कि इस हफ्ते यंग डीएसए और इशा रिखी नॉमिनेट हुए हैं। बिग बॉस ने पिछली बार की घटना को ध्यान में रखते हुए सभी खिलाड़ियों को कनफेशन रूम में बुलाकर उनसे 2 ऐसे लोगों के नाम देने को कहा, जिन्हें वो एविक्शन से बचाना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं किसने किसे दिया धोखा।
किसने किसके खिलाफ किया वोट?
स्काउटओपी – लव, आसिफ
कनिका – मैरी कॉम, काजी
यंग – लव, माही
मैरी कॉम – आम्रपाली, लव
उदिति – काजी
माही – अरिश्फा, काजी
आसिफ – स्काउटओपी, लव
प्रेम – आसिफ, आम्रपाली
आम्रपाली – प्रेम
काजी – अरिश्फा, माही
रीति – आम्रपाली, मैरी कॉम
अरिश्फा – काजी, माही
ईशा – कनिका, अरिश्फा
और कौन से खिलाड़ी हुए हैं नॉमिनेट?
इस तरह ईशा और यंग डीएसए इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हुए हैं। क्योंकि उनके नाम पर लगभग किसी ने भी वोट नहीं किया था। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि क्या और भी लोगों को नॉमिनेट किया गया है या नहीं। साथ ही अभी यह भी देखना होगा कि क्या बिग बॉस फिर से कुछ ट्विस्ट लाकर किसी और को नॉमिनेट करेंगे। बिग बॉस हाउस में कई बार ऐसा हो चुका है कि नॉमिनेट किए जाने के बाद भी खिलाड़ी बच जाते हैं और फिर किसी और को ही नॉमिनेट कर दिया जाता है। कुछ ऐसा है आसिफ खान के मामले में हुआ था। हालांकि हालिए एपिसोड में सलमान खान ने इस बात के लिए उन्हें लताड़ा था।
आसिफ ने उठाई थी बिग बॉस पर उंगली
हुआ यह था कि नॉमिनेटेड खिलाड़ियों की बजाए उन्हें नॉमिनेट किए जाने के लिए आसिफ ने बिग बॉस पर ही उंगली उठा दी थी। उन्होंने बिग बॉस को बायस्ड बताया और कहा कि अगर उन्हें बाहर करना है तो वह सीधे ही बाहर कर सकते हैं। इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने ऐसा करने के लिए आसिफ खान को बदतमीजी की पराकाष्ठा कहा और सख्त लहजे में समझाया, “आप अपनी पर्सनैलिटी का यह हिस्सा अपनी मां और बहन के सामने नहीं दिखाना चाहेंगे। क्या वो ये शो नहीं देख रही होंगी?”
सलमान खान ने आसिफ को किया टाइट
सलमान खान ने आसिफ से कहा कि पहले वह खुद को देखें, ताकि वह खुद अपनी नजरों में नहीं गिर जाएं। क्योंकि मुझे ऐसी कोई स्किल नहीं नजर आ रही है जिससे आप सामने वाले को इंप्रेस कर पाएं। सलमान खान ने कहा, “यहां पर यह सब अलाउड नहीं है, और यह क्या होता है कि बिग बॉस बायस्ड हैं?” सलमान खान सिर्फ आसिफ तक ही नहीं रुके। उन्होंने यंग डीएसए, आम्रपाली दुबे, लव गिल और स्काउट ओपी पर भी सवाल उठाए। क्योंकि उनके बारे में भी इसी तरह की मिलती जुलती शिकायतें थीं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




