Source :- LIVE HINDUSTAN
वेल्सपन एंटरप्राइजेज (Welspun Enterprises) के शेयरों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली और कंपनी को कारोबार से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी भी मिली। कंपनी की WMEL (Material subsidiary Welspun Michigan Engineers) को AMC (Ahmedabad Municipal Corporation) से कुल ₹351.24 करोड़ के दो सीवर रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट (sewer rehabilitation projects) मिले हैं। इन दोनों प्रोजेक्ट्स को वर्ल्ड बैंक (World Bank) से फंडिंग मिली है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इन ऑर्डर्स की जानकारी दी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
इन प्रोजेक्ट्स में अहमदाबाद की मौजूदा सीवर लाइन्स का रिहैबिलिटेशन यानी उनकी मरम्मत और सुधार का काम शामिल है। पहला प्रोजेक्ट वेस्टर्न अहमदाबाद से जुड़ा है, जिसकी कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू ₹229.48 करोड़ है। इसके तहत इस्कॉन चार रास्ता से 285 MLD टर्शियरी सीवेज पंपिंग स्टेशन (TSPS) तक मौजूद मेन ट्रंक सीवर लाइन को फिर से बनाया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह WMEL की स्टैंडअलोन बिडिंग कैपिसिटी से हासिल हुए बड़े रिहैबिलिटेशन ऑर्डर में से एक है।
दूसरा प्रोजेक्ट ईस्टर्न अहमदाबाद की अलग-अलग महत्वपूर्ण सीवर स्ट्रेचेस (Sewer Stretches) के रिहैबिलिटेशन से संबंधित है। इसकी कीमत ₹121.76 करोड़ है। इसमें ओधव 310 से पंजरापोल चार रास्ता, निरंत क्रॉस रोड से महादेव इंपीरियल और मेट्रोल पिलर नंबर 99 से निरंत चार रास्ता जैसे हिस्से शामिल हैं। दोनों कॉन्टैक्ट्स की कुल वैल्यू में GST शामिल है, जबकि प्रोविजनल सम्स को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
इन नए ऑर्डर्स का असर कंपनी के ऑर्डर बुक पर भी पड़ा है। जून 2026 के स्तर पर WMEL का ऑर्डर बुक करीब ₹2,135 करोड़ था। नए प्रोजेक्ट्स के बाद यह बढ़कर लगभग ₹2,432.66 करोड़ हो गया है। कंपनी के अनुसार, GST और प्रोविजनल सम्स को अलग रखने पर ऑर्डर बुक में करीब ₹297.66 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। AMC के ये दोनों प्रोजेक्ट्स मौजूदा समय में उसके बड़े इंडिविजुअल सीवर रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट में शामिल हैं।
वेल्सपन एंटरप्राइजेज (Welspun Enterprises) के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गर्ग ने कहा कि ये ऑर्डर WMEL के रिहैबिलिटेशन बिजनेस के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। उनके अनुसार, कंपनी ऐसे स्पेशलाइज्ड सेगमेंट में चुनिंदा तरीके से विस्तार पर ध्यान दे रही है, जहां इंजीनियरिंग एक्सपर्टीज अहम भूमिका निभाती है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इन वर्क ऑर्डर की फॉर्मल कम्यूनिकेशन WMEL को 19 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे के बाद उपलब्ध हुई।
शेयर प्रदर्शन कैसा ?
शेयर बाजार की बात करें तो वेल्सपन एंटरप्राइजेज (Welspun Enterprises) का शेयर 18 सितंबर को NSE पर 5.7% की बढ़त के साथ ₹823.35 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में शेयर करीब 42.4% चढ़ चुका है, जबकि 2026 में अब तक इसमें 59.4% की तेजी दर्ज की गई है। हालांकि, ऑर्डर मिलने और शेयर की पिछली तेजी अलग-अलग तथ्य हैं और भविष्य में शेयर का प्रदर्शन बाजार की परिस्थितियों तथा कंपनी के कारोबारी नतीजों पर निर्भर करेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




