Home rss business hindi Senior Citizen FD: ₹1 लाख पर ₹7,450 तक ब्याज, BoI से लेकर...

Senior Citizen FD: ₹1 लाख पर ₹7,450 तक ब्याज, BoI से लेकर SBI तक, जानें किस बैंक में कितना रिटर्न?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वरिष्ठ नागरिकों के लिए Fixed Deposit यानी FD अभी भी तय ब्याज वाली बचत का एक अहम विकल्प है। पब्लिक सेक्टर बैंकों की उपलब्ध दरों की तुलना करें तो बैंक ऑफ इंडिया की अधिकतम सीनियर सिटीज़न FD रेट 7.45% सालाना है। हालांकि, यह दर हर अवधि की FD पर नहीं मिलती। बैंक ऑफ इंडिया में 7.45% की दर 3 साल की अवधि के लिए है, जबकि 1 साल की FD पर दर 7% है। आइए अलग-अलग बैंकों के ब्याज दरें जानते हैं।

इसका सीधा हिसाब समझें तो 7.45% की दर पर ₹1 लाख की रकम पर एक साल के लिए साधारण ब्याज की गणना ₹7,450 बनती है। इसी तरह ₹5 लाख पर यह रकम ₹37,250 होगी। ये गणना टैक्स और compounding को शामिल किए बिना है। वास्तविक maturity amount इस बात पर निर्भर करेगा कि बैंक ब्याज का भुगतान किस तरीके से करता है और उसे FD में दोबारा जोड़ा जाता है या नहीं।

सीनियर सिटीजन के लिए बैंकों की ब्याज दरें

बैंक अधिकतम ब्याज दर 1 साल 3 साल 5 साल
बैंक ऑफ बड़ौदा 7.25% 6.75% 6.75% 6.90%
बैंक ऑफ इंडिया 7.45% 7.00% 7.45% 6.75%
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 7.15% 6.90% 5.75% 5.50%
केनरा बैंक 7.10% 6.75% 6.75% 6.75%
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7.25% 6.60% 6.50% 6.50%
इंडियन बैंक 7.15% 6.60% 6.55% 6.50%
इंडियन ओवरसीज बैंक 7.10% 7.00% 6.60% 6.60%
पंजाब नेशनल बैंक 7.10% 6.75% 6.80% 6.60%
पंजाब एंड सिंध बैंक 7.35% 6.35% 6.35% 6.45%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 7.05% 6.75% 6.80% 7.05%
यूको बैंक 6.95% 6.35% 6.50% 6.50%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.05% 6.70% 6.60% 6.50%

पब्लिक सेक्टर बैंकों की तुलना में BoI (Bank of India) के बाद पंजाब & सिंड बैंक 7.35%, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7.25% तक की दर देते हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र और इंडियन बैंक की अधिकतम दर 7.15% है। कैनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में यह अधिकतम 7.10% है। वहीं SBI और Union Bank of India 7.05% तक की दर दिखाते हैं। इस तुलना में UCO Bank की अधिकतम दर 6.95% है।

लेकिन केवल सबसे ज्यादा ब्याज दर देखकर FD चुनना सही तस्वीर नहीं देता। उदाहरण के लिए 1 साल की अवधि में बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक की दर 7% है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र 6.90% देता है, जबकि SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक जैसे कई बैंकों में 1 साल की दर 6.75% है। पंजाब & सिंड बैंक और UCO बैंक में यह 6.35% है, यानी एक ही बैंक की अलग-अलग अवधि में ब्याज दर काफी बदल सकती है।

तीन साल की अवधि में बैंक ऑफ इंडिया 7.45% के साथ इस तुलना में सबसे ऊपर है। वहीं पांच साल के लिए SBI की सीनियर सिटीजन FD rate 7.05% है। SBI की 5 साल से 10 साल तक की वरिष्ठ नागरिक FD में 7.05% की दर में SBI We-care के तहत अतिरिक्त प्रीमियम भी शामिल है। Bank of Baroda की 5 साल की दर 6.90% है, जबकि Bank of Maharashtra में यह 5.50% है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि FD की तुलना सिर्फ headline rate से न करें। जमा की अवधि, ब्याज भुगतान का तरीका, premature withdrawal के नियम और टैक्स का असर भी देखना चाहिए। उपलब्ध आंकड़े ₹3 करोड़ से कम की जमा के लिए हैं और बैंक समय-समय पर दरों में बदलाव कर सकते हैं, इसलिए FD बुक करने से पहले संबंधित बैंक की मौजूदा दर की पुष्टि करना जरूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN