Home rss business hindi NSE IPO के बंद होते ही खुल गए हैं 3 और नए...

NSE IPO के बंद होते ही खुल गए हैं 3 और नए इश्यू, आज से दांव लगाने का मौका

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

IPO News: आज तीन कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इसमें से दो कंपनियां एसएमई सेगमेंट की है। तो वहीं कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की है। एनएसई के आईपीओ के बंद होने के बाद कई कंपनियों के इश्यू आने वाले दिनों में खुलेंगे।

1-Varmora Granito IPO

कंपनी के आईपीओ का साइज 708.02 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 2.16 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 2.62 करोड़ शेयर मौजूदा निवेशक बेच रहे हैं।

यह आईपीओ 22 सितंबर को खुलेगा। निवेशकों के पास 24 सितंबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 140 रुपये से 148 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने 101 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों कम से कम 14948 रुपये पर दांव लगाना होगा।

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 9 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। 18 सितंबर को जीएमपी 15 रुपये था।

2- Himalaya Nutravedics India IPO

इस आईपीओ का साइज 26.50 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 25 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ 24 सितंबर तक ओपन रहेगा। कंपनी ने 100 रुपये से 106 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 1200 शेयरों का है। निवेशकों को कम से कम 2 लॉट पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 254400 रुपये का दांव लगाना होगा।

एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 21 सितंबर को खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 7.53 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

3- Anand Seamless IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 25.52 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 35.44 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर ही आधारित है। Anand Seamless IPO का प्राइस बैंड 72 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

इस आईपीओ का लॉट साइज 1600 शेयरों का कंपनी ने बनाया है। निवेशकों को कम से कम 2 लॉट पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 230400 रुपये का दांव लगाना होगा। ग्रे मार्केट में यह आईपीओ भी जीरो रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN