Home rss business hindi Stock Market Today: शेयर मार्केट की ग्रीन ओपनिंग, सेंसेक्स 75000 के पार

Stock Market Today: शेयर मार्केट की ग्रीन ओपनिंग, सेंसेक्स 75000 के पार

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Market Today Live 9:15 AM: वॉल स्ट्रीट की तेजी और एशियाई बाजारों में रौनक के बाद दलाल स्ट्रीट भी तेजी के ट्रैक पर है। बाजार खुलने के पहले मिनट के अंदर की सेंसेक्स तेजी का शतक लगाकर 75000 के पार पहुंच गया। जबकि, निफ्टी 23,489 पर। बता दें आज बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 42 अंक ऊपर 74901 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी ने मंगलवार के कारोबार की शुरुआत 39 अंकों की बढ़त के साथ 23454 के लेवल से की।

Stock Market Today 8:10 AM: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज के संकेत शुभ हैं। मंगलवार, 22 सितंबर को दलाल स्ट्रीट में कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ होने के उम्मीद है। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी सुबह करीब 75 अंक की बढ़त के साथ 23,521 के आसपास कारोबार कर रही थी। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में भी मंगलवार को मजबूती देखने को मिली, जबकि अमेरिकी बाजारों यानी वॉल स्ट्रीट में सोमवार को जोरदार तेजी रही।

सेंसेक्स सोमवार को 564 अंक चढ़ा

सोमवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 564 अंक यानी 0.76% की बढ़त के साथ 74,858 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 74,987 के ऊपरी स्तर तक पहुंचा। वहीं निफ्टी 82अंक यानी करीब 0.35% की बढ़त के साथ 23,429 पर बंद हुआ।

बाजार में लगातार चौथे सत्र तेजी रही। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, विदेशी निवेश और वैश्विक शेयर बाजारों में मजबूती से घरेलू बाजार को सहारा मिला। हालांकि ब्रेंट क्रूड के 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बने रहने से बाजार में सावधानी भी बनी हुई है।

सेंसेक्स के लिए 75,000 का लेवल अहम

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के तकनीकी शोध विशेषज्ञ सचिन गुप्ता के अनुसार सेंसेक्स के लिए 74,000-74,450 का प्रमुख सपोर्ट जोन है, जबकि 75,000-75,500 के बीच अहम रेजिस्टेंस देखा जा रहा है।

75,000 के ऊपर टिकाऊ खरीदारी होने पर सेंसेक्स की निकट अवधि की संरचना में सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं 74,000 के नीचे कमजोरी आने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है।

निफ्टी में 23,500 के आसपास चुनौती

निफ्टी ने सोमवार को 23,429 पर कारोबार समाप्त किया। तकनीकी विश्लेषण के मुताबिक 23,250-23,320 का क्षेत्र तत्काल सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है। वहीं 23,480-23,550 के बीच अगला प्रमुख रेजिस्टेंस है।

क्या हैं ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजार: दक्षिण कोरिया का कोस्पी मंगलवार की शुरुआत में 2.2% तक चढ़ गया। टेक्नोलॉजी शेयरों में तेजी और नैस्डैक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने से बाजार की धारणा मजबूत रही।

जापान का शेयर बाजार 21 से 23 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद है और वहां कारोबार 24 सितंबर को फिर शुरू होगा। ताइवान का TAIEX भी मंगलवार को करीब 1.60% की बढ़त के साथ 48,472 के आसपास कारोबार कर रहा था।

वॉल स्ट्रीट में जोरदार तेजी: सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। डॉऊ जोन्स करीब 370 अंक चढ़ा, जबकि एसएंडपी 500 में 1.5% की तेजी रही। नैस्डैक कंपोजिट 2.2% उछलकर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

क्रूड ऑयल : कच्चे तेल की कीमतें मंगलवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़ीं। ब्रेंट क्रूड 0.22% बढ़कर 100.57 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा, जबकि WTI क्रूड 95.80 डॉलर प्रति बैरल के करीब था।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN