Home rss business hindi सचिन तेंदुलकर के निवेश वाली कंपनी लाएगी IPO, सेबी के पास किया...

सचिन तेंदुलकर के निवेश वाली कंपनी लाएगी IPO, सेबी के पास किया आवेदन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

IPO Updates: सचिन तेंदुलकर के निवेश वाली कंपनी Spinny आईपीओ लाने जा रहा है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने सेबी के पास आईपीओ के लिए कॉन्फिडेंशियल पेपर्स फाइल कर दिया है। बता दें, Spinny सेकेंड हैंड के कार के बिजनेस में है।

रिपोर्ट के अनुसार Spinny आईपीओ के जरिए 2500 करोड़ रुपये से 3000 करोड़ रुपये कंपनी जुटाना चाहती है। इस इश्यू में फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल दोनों शामिल है। बता दें, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स लिमिटेड, मोर्गन स्टेनले इंडिया कंपनी और 360 ONE WAM को लीड मैनेजर कंपनी ने नियुक्त किया है। इश्यू के फाइनल साइज में अभी आने वाले समय में बदल सकता है।

2027 में लिस्टिंग की योजना

इस कंपनी की कोशिश है कि 2027 में घरेलू शेयर बाजार में लिस्टिंग हो जाए। हालांकि यह सब कुछ सेबी के अप्रवूल पर निर्भर करेगा। बता दें, कंपनी ने एक महीने पहले प्राइवेट लिमिटेड से पब्लिक लिमिटेड कंपनी में खुद को बदला है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी?

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू 4657 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवन्यू 2730 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी का रेवन्यू 25 प्रतिशत बढ़ा है। अबतक कंपनी 780 मिलियन डॉलर का फंड जुटाए। टाइगर ग्लोबल के पास सबसे अधिक हिस्सा है। आखिरी बार इस कंपनी ने 165 मिलियन डॉलर जुटाए थे। यह पैसा कंपनी Accel leaders Fund, Fidelity Invetments और अन्य निवेशकों से जुटाया था। यह पैसा 1.5 बिलियन डॉलर से 1.8 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर कंपनी ने जुटाया था।

Spinny में सचिन तेंदुलकर ने 2021 में निवेश किया था। सचिन इनवेस्टर्स के साथ-साथ ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। स्टार क्रिकेटर लगातार कंपनी को सपोर्ट कर रहे हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स् की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN