Home LIFESTYLE NEWS HINDI देसी मूली के नाम पर कहीं हाइब्रिड तो नहीं खरीद रहे? किसान...

देसी मूली के नाम पर कहीं हाइब्रिड तो नहीं खरीद रहे? किसान ने बताए पहचानने के 3 आसान तरीके

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मूली बाजार में आ गई है और इसमें हाइब्रिड और देसी दोनों किस्में आ रही हैं। अगर आप मूली खाना पसंद करते हैं, तो चलिए बताते हैं देसी मूली की पहचान करने के कुछ आसान तरीके।

मूली की भरमार बाजार में आ चुकी है और इसे पसंद करने वाले लोग मूली खूब खरीद रहे हैं। कई लोग मूली ऐसे ही खाते हैं, तो कुछ लोग मूली से सलाद, पराठे, अचार और सब्जी समेत कई तरह की चीजें बनाते हैं। बाजार में आपको कई तरह की मूली देखने को मिल सकती हैं, जिनमें देसी और हाइब्रिड किस्म भी होती हैं। आप मूली को देसी समझकर खरीद लेते हैं लेकिन कई बार वह हाइब्रिड होती है। हाइब्रिड मूली खराब नहीं होती लेकिन देसी जैसा मीठा स्वाद उसमें नहीं होता। जो लोग हमेशा से देसी मूली खाते आ रहे हैं, उन्हें हाइब्रिड मूली का स्वाद खास पसंद नहीं आएगा। किसान मोहनलाल का कहना है कि देसी और हाइब्रिड मूली के बीच कुछ अंतर होता है, जिससे आप पहचान कर सकते हैं।

देसी और हाइब्रिड मूली कैसी होती है?

देसी मूली पारंपरिक किस्मों से तैयार होती है और यह आकार में छोटी और मीडियम साइज की होती है। तो वही हाइब्रिड मूली अक्सर लंबी, मोटी और आकार में ज्यादा एकसमान दिखाई देती है। हाइब्रिड मूली का स्वाद किस्म के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। अगर आप अचार या सलाद के लिए मूली ले रही हैं, तो हाइब्रिड मूली सही रहेगी। ऐसे ही खाने के लिए देसी मूली चुनें।

इन 3 तरीकों से करें देसी और हाइब्रिड की पहचान

1. आकार और बनावट देखें

हाइब्रिड मूली अक्सर आकार में लंबी, मोटी और ज्यादा एकसमान होती है। एक ही खेप की कई मूली लगभग समान दिखाई देंगी। तो वही देसी मूली आकार और मोटाई में थोड़ी अलग दिखेगी। देसी मूली कुछ छोटी, मोटी पतली और लंबी होंगी। यानी अगर एक साथ रखी मूली के आकार और मोटाई में काफी अंतर नजर आ रहा है, तो वह देसी किस्म की हो सकती है।

2. स्वाद से करें पहचान

देसी मूली का स्वाद तेज, तीखा या फिर मीठा होता है। देसी मूली कभी भी सादे स्वाद की नहीं होती लेकिन हाइब्रिड मूली का स्वाद हल्का या फिर सादा हो सकता है। हालांकि, कुछ हाइब्रिड किस्मों का स्वाद तीखा और तेज भी हो सकता है।

3. पत्तियों और जड़ की बनावट देखें

देसी मूली में पत्तियां और जड़ की बनावट किस्म के अनुसार थोड़ी अलग-अलग हो सकती है। हाइब्रिड मूली में अक्सर जड़ का आकार ज्यादा समान और सतह चिकनी दिखाई देगी। हालांकि, पत्तियां दोनों की एक जैसी दिख सकती है लेकिन देसी मूली की पत्तियों को खाने पर तेज-कड़वा स्वाद आएगा, वही हाइब्रिड मूली की पत्तियां बिना किसी खुशबू और स्वाद के होती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN