Home rss business hindi नवरत्न कंपनी को केन्या में मिला मेगा ऑर्डर, नई ऊंचाई पर पहुंचे...

नवरत्न कंपनी को केन्या में मिला मेगा ऑर्डर, नई ऊंचाई पर पहुंचे शेयर, 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। इंजीनियर्स इंडिया के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 6 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 304.80 रुपये पर जा पहुंचे और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 302.90 रुपये पर बंद हुए हैं। नवरत्न कंपनी ने घोषणा की है कि उसे 450 मिलियन डॉलर से ज्यादा का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर नाइजीरिया स्थित डांगोटे ग्रुप के केन्या में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल प्लांट का है।

प्रोजेक्ट में इंजीनियर्स इंडिया का काम
नवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि इस प्रोजेक्ट में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (PMC) और इंजीनियरिंग, प्रेक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट (EPCM) सर्विसेज कंसल्टेंट के लिए डांगोटे ग्रुप ने कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर दस्तखत किए हैं। डांगोटे ग्रुप, केन्या में 700,000 BPD ग्रीनफील्ड रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल प्लांट लगा रहा है। कंपनी ने कहा है कि कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट की वैल्यू 450 मिलियन डॉलर से अधिक है। हालिया एक्सचेंज रेट्स के हिसाब से यह कॉन्ट्रैक्ट करीब 4300 करोड़ रुपये का है।

नवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया ने यह भी कहा है कि दोनों इकाइयां पहले भी साथ काम कर चुकी हैं, जब लेकी फ्री जोन में 650000 BPD डांगोटे रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के लिए इंजीनियर्स इंडिया प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट और EPCM कंसल्टेंट थी। साथ ही, इसके विस्तार पर भी काम किया, जिसमें इसकी क्षमता 1.4 मिलियन बैरल्स प्रति दिन हुई।

5 साल में 312% चढ़ गए हैं इंजीनियर्स इंडिया के शेयर
नवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों में पांच साल में 312 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस अवधि के दौरान 73.45 रुपये से बढ़कर 302.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में इंजीनियर्स इंडिया के शेयरों में 365 पर्सेंट की तूफानी तेजी आई है। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 110 पर्सेंट उछल गए हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 46 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 304.80 रुपये है। वहीं, इंजीनियर्स इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 163.60 रुपये है।

2 बार बोनस शेयर भी दे चुकी है कंपनी
नवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी ने मई 2010 में अपने निवेशकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे। इंजीनियर्स इंडिया ने दिसंबर 2016 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। इंजीनियर्स इंडिया का मार्केट कैप मंगलवार 22 सितंबर को 17,024 करोड़ रुपये को पार कर गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN