Home rss world hindi चोर आया, चोर आया; पाक PM पहुंचे अमेरिका तो पोस्टर से पट...

चोर आया, चोर आया; पाक PM पहुंचे अमेरिका तो पोस्टर से पट गईं सड़कें, शरीफ की ऐसी बेइज्जती क्यों?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने अमेरिका पहुंचे तो हवाई अड्डे पर न रेड कार्पेट मिला, न कोई बड़ा अमेरिकी अधिकारी स्वागत को आया। दूसरी ओर शहर में उनके खिलाफ चोर लिखे पोस्टर भी लगाए गए थे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा ( UNGA ) के 81वें सत्र में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। उनके पहुंचने के साथ ही ‘अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती’ शुरू हो गई। जब वे हवाई अड्डे पर उतरे तो न रेड कार्पेट बिछा था और न कोई बड़ा अमेरिकी अधिकारी उनका स्वागत करने आया था। साफ है कि पाकिस्तानी पीएम को अमेरिका में पूछने वाला भी कोई नहीं था। इसके अलावा न्यूयॉर्क के सड़कों पर ‘चोर आया’ और ‘चेरी पॉलिश’ वाले पोस्टर ने रही-सही कसर भी पूरा कर दिया।

बता दें कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ पहले कह चुके हैं कि अमेरिका पाकिस्तान को टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल करता है। यानी जरूरत पड़ने पर काम लेता है, फिर फेंक देता है। शहबाज शरीफ के इस दौरे को देखकर वही बात याद आ रही है। पहले कहा जा रहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान को खास महत्व देंगे, लेकिन न्यूयॉर्क में जो नजारा दिखा, उससे साफ है कि पाकिस्तान टॉयलेट पेपर ही है, यूज करो और फेंक दो।

एयरपोर्ट से लेकर सड़क तक बेइज्जती

एयरपोर्ट की बेइज्जती के बाद सड़कों पर भी विरोध देखने को मिला। न्यूयॉर्क के पेन स्टेशन के बाहर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थकों ने पोस्टर्स से पाट दिए थे। इन पोस्टरों में शहबाज शरीफ को ‘चोर’ और ‘चेरी पॉलिश’ कहा गया है। इसमें साफ-साफ लिखा गया है कि चोरों की सरकार नामंजूर है। उनका आरोप है कि यह सरकार फर्जी जनादेश से बनी है, जिसे ‘फॉर्म 47’ सरकार कहा जा रहा है।

पोस्टरों पर महंगे विमान की तस्वीर भी छापी गई है। इस साल फरवरी में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ के लिए करीब 12 अरब पाकिस्तानी रुपये का आलीशान विमान खरीदा गया था। विरोधियों का कहना है कि देश की राष्ट्रीय एयरलाइन पीआईए की बोली महज 10 अरब रुपये के आसपास लग रही है। फिर भी हुक्मरान जनता के पैसे से 12 अरब का निजी जेट उड़ा रहे हैं।

बता दें कि शहबाज शरीफ छोटे प्रतिनिधिमंडल के साथ अमेरिका आए हैं। देश में महंगाई, कर्ज और आर्थिक मुश्किलें पहले से चल रही हैं। ऐसे में महंगे विमान का विवाद उनके दौरे पर छा गया है। पीटीआई समर्थक इमरान खान की रिहाई और देश में चल रहे दमन के खिलाफ भी नारे लगा रहे हैं। ये पोस्टर अब अंतरराष्ट्रीय मीडिया और राजनयिकों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। और लोग कह रहे हैं कि हो गई इंटरनेशन बेइज्जती!

SOURCE : LIVE HINDUSTAN