Home - PIN भूल गए तो Reset नहीं करना पड़ेगा फोन? Google ला रहा...

PIN भूल गए तो Reset नहीं करना पड़ेगा फोन? Google ला रहा है बड़ा फीचर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Google लेटेस्ट Android में Google Account की मदद से फोन अनलॉक करने वाले फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, Android 17 QPR2 Beta 5 के कोड में इसके संकेत मिले हैं।

Google Android यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर तैयार कर रहा है, जो फोन का PIN या पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में काफी काम आ सकता है। Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, Android 17 QPR2 Beta 5 के कोड में ‘Unlock with Google Account’ नाम के फीचर के संकेत मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि आने वाले समय में यूजर्स Google Account की मदद से अपने फोन को अनलॉक कर सकेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, Android की Device Unlock सेटिंग में इस फीचर से जुड़े संकेत मिले हैं। अगर कोई यूजर अपने फोन का PIN या पासवर्ड भूल जाता है, तो वह फोन से जुड़े Google Account का इस्तेमाल करके डिवाइस को अनलॉक कर सकता है। हालांकि, अभी यह फीचर टेस्टिंग स्टेज में है और इसे सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है।

अभी रीसेट करना पड़ता है फोन

फिलहाल Android फोन का PIN या पासवर्ड भूल जाने पर स्थिति काफी मुश्किल हो सकती है। आमतौर पर स्क्रीन लॉक को बायपास करने का कोई आसान तरीका नहीं होता। कई मामलों में फोन को Factory Reset करना पड़ता है। इससे डिवाइस में मौजूद वह डेटा भी डिलीट हो सकता है जिसका बैकअप नहीं लिया गया है। Reset के बाद पुराने Google Account से लॉगिन करके फोन को दोबारा सेटअप किया जा सकता है।

पहले भी मिलता था ऐसा विकल्प

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Google पहले Android के पुराने वर्जन में इसी तरह की सुविधा दे चुका है। Android 4.4 KitKat और उससे पुराने वर्जन में गलत Pattern कई बार डालने के बाद ‘Forgot Pattern?’ विकल्प दिखाई देता था। इसके जरिए यूजर अपने Google Account की जानकारी डालकर स्क्रीन लॉक को रीसेट कर सकता था। बाद में Android 5.0 Lollipop के साथ इस ऑप्शन को हटा दिया गया था।

एक बार फिर हो सकती है वापसी

अब Google मॉडर्न Android में Google Account के जरिए फोन अनलॉक करने का विकल्प वापस लाने की तैयारी करता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस फीचर को लेकर सुरक्षा भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा होगी। अगर Google Account के जरिए फोन को अनलॉक करने की सुविधा दी जाती है, तो कंपनी को यह तय करना होगा कि इसका गलत इस्तेमाल करके किसी दूसरे व्यक्ति के फोन तक पहुंच ना बनाई जा सके।

रिपोर्ट के मुताबिक ‘Unlock with Google Account’ को वैकल्पिक सुविधा के तौर पर रखा जा सकता है। इसका मतलब है कि यूजर खुद तय कर सकता है कि वह इस सुविधा को इस्तेमाल करना चाहता है या नहीं।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि Google इस फीचर को Android 17 के किस अपडेट में उपलब्ध कराएगा या यह सभी Android डिवाइस पर काम करेगा या नहीं। APK और सिस्टम कोड में किसी फीचर के संकेत मिलने का मतलब यह भी नहीं है कि वह फीचर फाइनल वर्जन में आएगा। इसलिए अभी इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च हुआ फीचर मानना जल्दबाजी होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN