Home - OPPO के ये 4 फोन अचानक हुए महंगे, ₹4000 तक बढ़ी कीमत,...

OPPO के ये 4 फोन अचानक हुए महंगे, ₹4000 तक बढ़ी कीमत, Reno 16c से A6c तक अब इतने के मिलेंगें, देख लें नई कीमत

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OPPO ने भारत में Reno 16c 5G, A6 5G, A6x 5G और A6c स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है। इनकी कीमत में 4,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। जानें अब नई कितनी हो गई है कीमत।

OPPO के स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। कंपनी ने भारत में अपने चार पॉपुलर फोन की कीमत बढ़ा दी है। इनमें OPPO Reno 16c 5G, OPPO A6 5G, OPPO A6x 5G और OPPO A6c शामिल हैं। नई कीमतें कंपनी की वेबसाइट पर दिखाई देने लगी हैं। कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी 4,000 रुपए तक हुई है, जबकि कुछ मॉडल 1,000 रुपए महंगे हुए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा Reno 16c 5G की है, जिसके अलग-अलग वेरिएंट पर 3,000 से 4,000 रुपए तक दाम बढ़े हैं। OPPO ने अभी इन कीमतों को बढ़ाने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है। बढ़ती मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट की लागत को इसकी एक वजह बताया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं सभी वैरिएंट की नई कीमत:

OPPO Reno 16c 5G सबसे ज्यादा हुआ महंगा

OPPO Reno 16c 5G के तीनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़ी है। इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल अब 52,999 रुपए का हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 49,999 रुपए थी। यानी इसमें 3,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 53,999 रुपए से बढ़कर 57,999 रुपए हो गई है। इसमें 4,000 रुपए का इजाफा हुआ है। फोन के टॉप 12GB + 256GB मॉडल की कीमत अब 62,999 रुपए है, जो पहले 59,999 रुपए थी। इस तरह इस वेरिएंट पर भी 3,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

OPPO Reno 16c 5G में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300-Energy चिपसेट, 7000mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC चार्जिंग मिलती है। कैमरा सेटअप में 50MP मुख्य कैमरा और 50MP 3.5x टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है।

OPPO A6 5G की कीमत भी बढ़ी

A6 5G के तीनों वेरिएंट पर भी नई कीमत लागू हो गई है। इसका 4GB + 128GB मॉडल अब 29,999 रुपए में लिस्ट हो रहा है, जो पहले 28,999 रुपए का था। यानी 1,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपए है। इस वेरिएंट के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 6GB + 256GB मॉडल में हुई है, जिसकी कीमत 31,999 रुपए से बढ़कर 35,999 रुपए हो गई है। यानी यह वेरिएंट 4,000 रुपए महंगा हुआ है।

A6 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 120Hz Ultra Bright डिस्प्ले दिया गया है। फोन को IP66, IP68 और IP69 वॉटर-डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और स्टोरेज बढ़ाने के लिए मेमोरी कार्ड सपोर्ट भी मिलता है।

OPPO A6x 5G भी हुआ 2,000 रुपए तक महंगा

OPPO A6x 5G के तीनों वेरिएंट की कीमत भी बढ़ाई गई है। इसका 4GB + 64GB मॉडल अब 19,999 रुपए में मिल रहा है, जो पहले 18,999 रुपए था। यानी 1,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 23,999 रुपए हो गई है, जो पहले 21,999 रुपए थी। इसमें ₹2,000 का इजाफा हुआ है। वहीं 6GB + 128GB मॉडल की नई कीमत 26,999 रुपए है, जो पहले 24,999 रुपए थी। इस पर भी 2,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

A6x 5G में 6500mAh बैटरी, 45W SUPERVOOC चार्जिंग और 120Hz डिस्प्ले मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प है।

OPPO A6c पर भी बढ़ा दाम

OPPO A6c इस लिस्ट में सबसे कम महंगा बढ़ा है। इसके दोनों स्टोरेज वेरिएंट पर 1000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसका 4GB + 64GB मॉडल अब 17,999 रुपए का हो गया है। पहले इसकी कीमत 16,999 रुपए थी। वहीं 4GB + 128GB मॉडल की नई कीमत 19,999 रुपए है, जो पहले 18,999 रुपए में आता था।

OPPO A6c में 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और UNISOC T7250 चिपसेट दिया गया है। इसमें 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं और microSD कार्ड से स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN