Home - 8000mAh बैटरी और 50MP OIS कैमरा के साथ आ रहा Oppo का...

8000mAh बैटरी और 50MP OIS कैमरा के साथ आ रहा Oppo का नया फोन, इस तारीख को होगा लॉन्च

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ओप्पो ने कन्फर्म कर दिया है कि ओप्पो का नया फोन OPPO K14 Plus भारत में 29 सितंबर 2026 को लॉन्च होगा। फोन में 8000mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा और IP69K ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं।

OPPO भारत में अपनी K सीरीज का नया स्मार्टफोन OPPO K14 Plus लॉन्च करने वाला है। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है कि यह फोन 29 सितंबर 2026 को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही ओप्पो ने फोन के कई सारे फीचर्स का खुलासा भी कर दिया है। कंपनी के मुताबिक OPPO K14 Plus में 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक है। फोन में 8000mAh बैटरी है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP OIS मेन कैमरा मिलेगा, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। OPPO ने फोन को IP69K रेटिंग और Damage Proof 360 Armour Body के साथ मजबूत भी बनाया है।

Flipkart पर ही मिलेगा फोन

OPPO K14 Plus की सेल Flipkart पर एक्सक्लूसिव होगी। कंपनी ने बताया है कि फोन की सेल के दौरान Big Billion Days के तहत ग्राहकों के लिए खास ऑफर उपलब्ध होंगे। हालांकि बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस या कैशबैक की सही डिटेल अभी सामने नहीं आई है।

OPPO K14 Plus के फीचर्स जिनकी कंपनी ने खुद दी डिटेल

OPPO K14 Plus में MediaTek Dimensity 7360 MAX प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक इस चिपसेट के साथ फोन ने AnTuTu पर 1 मिलियन से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। OPPO K14 Plus में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसकी सबसे खास बात इसका 144Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक बताई गई है। OPPO K14 Plus की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है। फोन के साथ कंपनी ने 6-Year Smoothness Protection की जानकारी दी है। इसका मतलब कंपनी फोन की लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस बनाए रखने पर जोर दे रही है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO K14 Plus में 50MP OIS मैंन कैमरा दिया जाएगा। OIS का फायदा फोटो और वीडियो को ज्यादा स्टेबल रखने में मिल सकता है, खासकर हाथ हिलने की स्थिति में। OPPO ने कैमरे को “Pro-Grade Camera Experience” के तौर पर पेश किया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP Sony IMX480 फ्रंट कैमरा मिलेगा।

OPPO K14 Plus को सिर्फ फीचर्स वाला फोन नहीं, बल्कि मजबूत डिजाइन के साथ भी पेश किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक इसमें IP69K Durability मिलेगी। इसके अलावा फोन में Damage Proof 360 Armour Body दी गई है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इससे फोन को अनलॉक करना आसान हो सकता है और यूजर को अलग फिजिकल फिंगरप्रिंट बटन की जरूरत नहीं पड़ेगी। OPPO K14 Plus में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे। साथ ही इसमें Ultra Volume Mode भी मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN