Home rss business hindi ₹273 करोड़ का बड़ा ऑर्डर…8% तक उछला कंपनी का शेयर; निवेशक जान...

₹273 करोड़ का बड़ा ऑर्डर…8% तक उछला कंपनी का शेयर; निवेशक जान लें आगे का टारगेट?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Oswal Pumps Share Price: सोलर पंप और रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी कंपनी ओसवाल पंप्स (Oswal Pumps) के शेयरों में बुधवार 23 सितंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी को TGREDCO (Telangana Renewable Energy Development Corporation Ltd) से ₹273.19 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिलने की खबर के बाद शेयर करीब 8% तक चढ़ गया। इस प्रोजेक्ट के तहत तेलंगाना के सरकारी स्कूलों में रूफटॉप सोलर पावर प्लांट (Rooftop Solar Power Plants) लगाए जाएंगे। ऑर्डर मिलने से कंपनी की नए राज्य में मौजूदगी बढ़ाने के साथ-साथ रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस को विस्तार देने की उम्मीद है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

तेलंगाना के 33 जिलों में काम

कंपनी के मुताबिक, प्रोजेक्ट के तहत तेलंगाना के 33 जिलों के 9,937 सरकारी स्कूलों में 2 KW, 5 KW और 10 KW क्षमता के ऑन-ग्रिड सोलर रूफटॉप PV सिस्टम्स लगाए जाएंगे। कुल प्रोजेक्ट क्षमता करीब 46.7 MW है। इसमें मोनो PERC और TOPCon सोलर मॉड्यूल्स के साथ जरूरी स्ट्रक्चर, रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम और 5 साल की कंप्रेंसिव मेंटेनेंस (Comprehensive Maintenance) भी शामिल है। प्रोजेक्ट की कुल कीमत ₹273.19 करोड़ है, जिसमें GST शामिल नहीं है। कंपनी ने इसे तेलंगाना में अपना पहला बड़ा ऑर्डर बताते हुए बाजार विस्तार की दिशा में अहम कदम कहा है।

कंपनी के सामने कुछ चुनौतियां

हालांकि, कंपनी के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं। SBI सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट – फंडामेंटल रिसर्च सनी अग्रवाल के अनुसार, PM-KUSUM 2 योजना में देरी सोलर पंप (Solar Pump) कंपनियों के लिए बड़ा ओवरहैंग बनी हुई है। यह योजना मार्च 2026 में समाप्त हो गई थी और इसके आगे की स्थिति को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है। इसके अलावा राज्य स्तर के टेंडर्स में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनियों को आक्रामक बोली लगानी पड़ रही है, जिससे मार्जिन्स पर दबाव बढ़ सकता है। ओसवाल पंप्स (Oswal Pumps) के हालिया प्रदर्शन में भी इसका असर दिखाई दिया है।

करीब 20–25% रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान

कंपनी ने FY27 के लिए करीब 20–25% रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान बरकरार रखा है, लेकिन EBITDA मार्जिन गाइडेंस को पहले के 20–25% से घटाकर 15–17% कर दिया है। अग्रवाल के मुताबिक, फिलहाल मार्जिन नॉर्मलाइजेशन एक प्रमुख चिंता है। हालांकि, कारोबारी मॉडल नए मार्जिन प्रोफाइल के अनुसार ढलने के बाद FY27 की दूसरी छमाही में सुधार की संभावना बन सकती है। उनका मानना है कि मौजूदा जोखिमों का कुछ हिस्सा शेयर की कीमत में पहले ही शामिल हो चुका है।

टेक्निकल एक्सपर्ट की राय

टेक्निकल मूवमेंट पर भी शेयर को लेकर अलग-अलग संकेत मिल रहे हैं। My Advisor Alpha के टेक्निकल एक्सपर्ट राजेश भोसले के मुताबिक, शेयर ने मजबूत वैल्युम के साथ गैप-अप ओपनिंग दी और अहम सपोर्ट जोन से रिकवरी दिखाई। उनके अनुसार ₹275 का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट है और इसके ऊपर टिके रहने पर ₹310–330 का जोन अगली रेजिस्टेंस हो सकता है। दूसरी ओर SBI सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसीडेंट–टेक्निकल एंड डेरेवेटिव्स रिसर्च सुदीप शाह के मुताबिक, शेयर अभी भी डाउनट्रेंड में है और वीकली चार्ट पर मूविंग एवरेज के नीचे कारोबार कर रहा है।

आज का शेयर परफॉर्मेंस

खबर लिखे जाने (12:07pm) तक NSE पर ओसवाल पंप्स लिमिटेड (Oswal Pumps Ltd) का शेयर 4.00% तेजी के साथ 284.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

शाह के अनुसार RSI 40 से नीचे है और MACD भी जीरो लाइन के नीचे बना हुआ है, जिससे कमजोर टेक्निकल मोमेंटम (Technical Momentum) का संकेत मिलता है। उनके मुताबिक ₹335–340 का 20-वीक EMA जोन तत्काल महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस है। बुधवार को ओसवाल पंप्स (Oswal Pumps) का शेयर ₹289.55 पर खुला और ₹296.45 के इंट्राडे हाई तक पहुंचा, जबकि निचला स्तर ₹287.10 रहा। ऐसे में ₹273 करोड़ के नए ऑर्डर से कंपनी को कारोबारी विस्तार का सहारा जरूर मिला है, लेकिन आगे शेयर की दिशा तय करने में ऑर्डर एक्जीक्यूशन, मार्जिन और टेक्निकल रेजिस्टेंस जैसे कारक महत्वपूर्ण रहेंगे।

डिस्क्लेमर- शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। यह एक जानकारी मात्र है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN