Home rss business hindi 50% से ज्यादा के फायदे के साथ लिस्ट हुआ यह शेयर, 107...

50% से ज्यादा के फायदे के साथ लिस्ट हुआ यह शेयर, 107 गुना से अधिक लगा था दांव

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एसएस रिटेल लिमिटेड की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत हुई है। एसएस रिटेल के शेयर बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 50.73% के प्रीमियम के साथ 639.10 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कंपनी के शेयर 47.17 पर्सेंट के फायदे के साथ 624 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ में एसएस रिटेल लिमिटेड के शेयर का दाम 424 रुपये था। कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 500 करोड़ रुपये तक का था।

मजबूत लिस्टिंग के बाद लुढ़क गए कंपनी के शेयर
शानदार लिस्टिंग के बाद एसएस रिटेल (SS Retail) के शेयर लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर BSE में टूटकर 603 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में एसएस रिटेल के शेयर 603.05 रुपये पर जा पहुंचे। आईपीओ से पहले एसएस रिटेल लिमिटेड में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 75.74 पर्सेंट थी, जो कि अब 64.85 पर्सेंट रह गई है। वहीं, कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़कर 35.15 पर्सेंट पहुंच गई है। सिद्धार्थ गुणवंत शाह, दीपा सिद्धार्थ शाह, हर्षल किशोर पारिख और भाविनी हर्षल पारिख कंपनी के प्रमोटर्स हैं।

एसएस रिटेल के आईपीओ पर लगा 107.41 गुना दांव
एसएस रिटेल के आईपीओ (SS Retail IPO) पर टोटल 107.41 गुना बोली लगी है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों का कोटा 35.81 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, एंप्लॉयीज कैटेगरी में 2.72 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। एसएस रिटेल के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 150.33 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 214.22 गुना दांव लगा। एसएस रिटेल के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स या आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 35 शेयर थे। एसएस रिटेल के आईपीओ में एंप्लॉयीज को 25 रुपये का डिस्काउंट मिला है। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 16 सितंबर को खुला था और यह 18 सितंबर तक ओपन रहा।

क्या करती है एसएस रिटेल?
एसएस रिटेल लिमिटेड (SS Retail) की शुरुआत जून 2016 में हुई है। एसएस रिटेल मोबाइल फोन्स, एक्सेसरीज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के लिए एक मल्टी-ब्रांड रिटेल चेन है। कंपनी के ऑपरेशंस महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा और गुजरात में हैं। एसएस रिटेल लिमिटेड प्राथमिक रूप से टियर 2 और टियर 3 मार्केट्स पर फोकस करती है। 31 मार्च 2026 तक के डेटा के मुताबिक, 215 शहरों में कंपनी के 503 स्टोर्स हैं। एसएस रिटेल के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में मोबाइल फोन्स, प्री-ओन्ड स्मार्टफोन्स, एक्सेसरीज, टेलिविजन्स, लैपटॉप्स और टैबलेट्स शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN