Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/lucky_ali_23_09_1790166076321_VZl1_1790166101917_qFjs_d7dddd51-f131-43bf-bd01-fd53e43f2cbc_w0cE.pngदृश्यम 3 का गाना मुस्कुरा दो आज रिलीज हुआ है। इस गाने में आपको लकी अली की दिल को छू लेने वाली आवाज सुनने को मलेगी।लकी अली ने इस गाने से दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है।
लकी अली संगीत की दुनिया का एक ऐसा नाम हैं जिनके बारे में शायद ही कोई न जानता हों। लकी अली लगभग 30 साल से लोगों को अपनी आवाज का दीवाना बनाए हुए हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी तमाम गानों को आवाज दी है। अब लकी अली का एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम है मुस्कुरा दो। ये गाना अजय देवगन की फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन में सुनाई देगा।
साल 2015 में बना ली थी बॉलीवुड से दूरी
मुस्कुरा दो के साथ लकी अली ने लगभग दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है। इससे पहले साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म दो और दो प्यार में ‘तू है कहां’ गाना गाया था। 2024 से पहले लकी अली ने साल 2015 में तमाशा में सफरनामा गाना गाया था। इसके बाद लकी अली ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। लकी अली कई मौकों पर इस बारे में बात कर चुके हैं कि उन्हें क्यों बॉलीवुड से दूरी बनाना जरूरी लगा।
मुस्कुरा दो गाने के बारे में
लकी अली ने क्यों बॉलीवुड से दूरी बनाई इसके बारे में हम आपको बताएंगे, लेकिन इससे पहले जानते हैं दृश्यम 3 में उनके गाने ‘मुस्कुरा दो’ के बारे में। मुस्कुरा दो गाने की बात करें तो इस गाने में संगीत रोचक कोहली का है, आवाज लकी अली की है और गाने के बोल लिखे हैं मनोज मुंतशिर ने। ये गाना फिल्म के तनाव वाले माहौल में प्यार और साथ के खूबसूरत एहसास को सामने लाता है।
फिल्म में इस गीत के जरिए विजय सलगांवकर के किरदार का एक शांत और भावुक पक्ष सामने आता है, जहां रहस्यों और मुश्किलों के बीच उसका परिवार ही उसकी सबसे बड़ी ताकत और प्राथमिकता है।
मुस्कुरा दो के बारे में क्या बोले लकी अली
इस गाने के बारे में बात करते हुए लकी अली ने कहा, “मुस्कुरा दो की सबसे अच्छी बात है इसकी सहजता। इसमें भावनाओं को जबरदस्ती सामने लाने की जरूरत नहीं है क्योंकि एहसास पहले से ही मौजूद है। यह परिवरा के साथ बिताए उन सरल पलों की याद दिलाता है, जब बिना कुछ खास हुए भी आपको खुशी महसूस होती है। मैंने अपनी गायकी को भी उसी के करीब रखने की कोशिश की है और गीत को जितना संभव हो सके, उतना सहज बनाए रखा है।”
लकी अली ने क्यों बनाई थी बॉलीवुड से दूरी?
2025 में एक पुराने इंटरव्यू में लकी अली ने बताया था कि साल 2015 के बाद क्यों उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी? उन्होंने कहा था- मैंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। लोगों ने मेरे साथ गलत व्यवहार किया, लेकिन टॉक्सिसिटी की वजह से नहीं, मैं नीरसता की वजह से दूर हुआ। उन्होंने ये भी बताया कि उनके पिता की मौत के बाद वो बॉलीवुड से जुड़ा हुआ महसूस नहीं करते थे।
कौन थे लकी अली के पिता?
लकी अली के पिता बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर थे। उनके पिता का नाम महमूद अली थी। महमूद अली को उनकी कॉमिक टाइमिंग के लिए खूब पसंद किया जाता है। उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में की थीं। महमूद अली का निधन साल 2004 में 71 साल की उम्र में हुआ था।
लकी अली के बारे में
लकी अली की बात करें तो उनका जन्म 19 सितंबर, 1958 में मुंबई में हुआ था। लकी अली का पहला एल्बम साल 1996 में रिलीज हुआ था। इस एल्बम का नाम था सुनो। इस एल्बम का गाना ओ सनम काफी पॉपुलर हुआ था। इसके अलावा लकी अली का बॉलीवुड में पहला गाना साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म एक बाप छह बेटे में आया था। इस गाने का टाइटल था- वॉकिंग एंड आई एम वॉकिंग अलोन।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




