Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जब आमिर खान को भारी पड़ा परफेक्शन, अक्षय खन्ना से खाए थे...

जब आमिर खान को भारी पड़ा परफेक्शन, अक्षय खन्ना से खाए थे कुल 17 थप्पड़

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/AamirKH_1790166004369_evuE_1790166008266_vb0g_8b3360ce-0ee5-478e-b458-2a34ea0230f6_CB77.jpg

Aamir Khan: आमिर खान कई बार अपनी फिल्म के सीन को परफेक्ट बनाने के लिए हद पार कर जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था फिल्म ‘दिल चाहता है’ की शूटिंग के दौरान।

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान वर्क फ्रंट पर अपने हर काम में परफेक्शन डालना पसंद करते हैं। जहां एक तरफ उनकी इस आदत ने उनकी कई फिल्मों और सीन्स को एवरग्रीन बना दिया है, वहीं दूसरी तरफ कई बार उन्हें यह आदत भारी भी पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ साल 2001 में आई फिल्म ‘दिल चाहता है’ के दौरान, जब आमिर खान को एक सीन को परफेक्ट बनाने के लिए अक्षय खन्ना से एक-दो नहीं बल्कि कुल 17 बार थप्पड़ खाने पड़े थे। एक्टर-फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने उनकी फिल्म की शूटिंग का यह किस्सा एक इवेंट के दौरान सुनाया था। तब वहां पर आमिर खान खुद भी मौजूद थे।

फरहान अख्तर ने सुनाया था यह किस्सा

ऐसा नहीं था कि अक्षय खन्ना की वजह से उन्हें ये थप्पड़ पड़ रहे थे। आमिर खान खुद इस सीन को परफेक्ट बनाने की कोशिश में बार-बार उनसे खुद को स्लैप करने के लिए कह रहे थे। फरहान अख्तर ने उनकी फिल्म के 25 साल पूरे होने पर खुद यह किस्सा सुनाया था। एक्टर-फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने बताया, “फिल्म में एक सीन है जहां सिद्धार्थ (अक्षय खन्ना) गुस्से में आकाश (आमिर खान) को थप्पड़ मारता है।” फरहान चाहते थे कि आमिर खान का रिएक्शन एकदम रियल लगे, इसलिए उन्होंने अक्षय खन्ना को सुझाव दिया था कि वह सीन के आखिर में आमिर खान को अचानक से थप्पड़ मार दें।

खुद ही दोबारा थप्पड़ खाते रहे आमिर

आमिर खान को भी पहले से बता दिया गया था कि असली का थप्पड़ पड़ेगा। इस पर आमिर खान ने कहा- कोई बात नहीं मारने दो। फरहान मानकर चल रहे थे कि अचानक फरहान के थप्पड़ मारने पर आमिर थोड़ा चौंक जाएंगे। हालांकि आमिर खान तो ठहरे मिस्टर परफेक्शनिस्ट। फरहान अख्तर ने बताया कि आमिर को उस सीन के लिए वैसा मेंटल स्टेट चाहिए था, जो बार-बार थप्पड़ खाने से आ रही थी। इसलिए वो खुद ही बोले – “एक और बार, एक और बार..।” शॉट ओके होने तक अक्षय खन्ना आमिर खान को कुल 17 बार थप्पड़ मार चुके थे।

शॉट खत्म होने तक सूज गया था गाल

फरहान अख्तर ने इवेंट के दौरान बताया, “जब तक हमने फाइनल शॉट खत्म किया, आमिर का एक साइड का गाल पूरा सूज गया था। उस पर निशान बन गया था।” इसी इवेंट के दौरान सैफ अली खान ने आमिर खान की फिरकी लेते हुए कहा- क्या वह सच में असली थप्पड़ था? बता दें कि महज 8 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रुपये के करीब कमाए थे। अक्षय खन्न, आमिर खान और सैफ अली खान ने इस फिल्म में तीन दोस्तों का रोल प्ले किया था और फीमेल लीड रोल में प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और डिंपल कपाड़िया नजर आई थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN