Source :- LIVE HINDUSTAN
हलवाई के हाथ की बनी वो आलू की सादी सब्जी भी टेस्टी लगती है। ऐसी सब्जी की डिमांड घर वाले करते तो हैं लेकिन इसे बनाना मुश्किल लगता है। अगर आपसे भी आलू की वो टेस्टी वाली सब्जी नहीं बन पाती है तो अबकी बार शेफ रणवीर बरार की रेसिपी को ट्राई करें। शेफ रणवीर ने हलवाई स्टाइल आलू वाली सब्जी की रेसिपी को शेयर किया है जो पराठे के साथ खाने में बहुत टेस्टी लगती है और बच्चों के साथ बड़े भी कई बार आपसे टिफिन में इसे देने की जिद करते होंगे। तो अब जब भी कभी सब्जियां खत्म हो और बच्चे खाने से इनकार करें तो उन्हें बनाकर खिलाएं ये हलवाई वाली आलू की सब्जी। नोट कर लें रेसिपी।
आलू की सब्जी की सामग्री
दो से तीन हरी मिर्च बारीक कटी हुई, दो इंच अदरक का टुकड़ा, नमक स्वादानुसार, एक चौथाई कप सरसों का तेल, एक चम्मच जीरा, आधा चम्मच सौंफ, एक चुटकी हींग,क्रश्ड अदरक-मिर्ची, एक चम्मच हल्दी पाउडर, दो चुटकी देगी मिर्च पाउडर, दो चम्मच धनिया पाउडर, दो मीडियम साइज के टमाटर, सात मीडियम साइज के आलू छिले हुए और चौकोर टुकड़े में कटे हुए, दो कप पानी, नमक स्वादानुसार, आधा चम्मच चीनी, एक चम्मच घी, फ्रेश कटी हरी धनिया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




