Home LIFESTYLE NEWS HINDI Wi-Fi चल रहा है स्लो? प्लान बदलने से पहले अपनाएं ये 5...

Wi-Fi चल रहा है स्लो? प्लान बदलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान तरीके, बढ़ जाएगी स्पीड

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

क्या आपका Wi-Fi की स्पीड भी बार-बार कम हो जाती है, तो परेशान होने या फिर प्लान बदलने की जरूरत नहीं है। बस आपको 5 आसान ट्रिक्स अपनानी है और आपके नेट की स्पीड बढ़ जाएगी।

आजकल लगभग हर घर में वाई-फाई लगा हुआ है, जिससे काम करना काफी आसान हो गया है। फिर चाहे ऑनलाइन क्लास करनी हो या बिना रुकावट के नेटफ्लिक्स देखना हो, तेज इंटरनेट स्पीड की वजह से बफरिंग की परेशानी कम होती है। लेकिन जब Wi-Fi की स्पीड स्लो हो जाती है, तो परेशानी बढ़ जाती है। मोबाइल से लेकर टीवी तक में इंटरनेट ठीक से नहीं चलता और काम अटकने लगता है। ऐसी स्थिति में कई लोग तुरंत Wi-Fi प्लान बदलने का मन बना लेते हैं, लेकिन हर बार समस्या प्लान की नहीं होती। कई बार राउटर की लोकेशन या कुछ तकनीकी कारणों की वजह से भी इंटरनेट की स्पीड स्लो हो सकती है। इसलिए अगर आपका Wi-Fi स्लो चल रहा है, तो राउटर चेक करवाने या प्लान अपग्रेड करने से पहले कुछ चीजें खुद चेक करें। इन आसान तरीकों से आपको Wi-Fi की स्पीड बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

प्लान अपग्रेड करने से पहले अपनाएं ये 5 तरीके-

1. राउटर की जगह सही करें

अगर आपका राउटर जमीन पर या फिर किसी कोने में रखा है, तो वहां से हटाकर थोड़ा ऊंचाई पर सेट करें। राउटर को अपनी हाइट के बराबर या फिर थोड़ा और ऊंची जगह पर रख सकते हैं। ऐसा करने से स्पीड बेहतर मिलेगी। इसके साथ ही राउटर का एंटीना ऊपर या फिर सामने की ओर सीधा रखें, इसे नीचे की ओर झुकाकर नहीं रखना है।

2. सही बैंड का चुनाव

क्या आपने वाई-फाई लगवाते समय सही बैंड का चुनाव किया है। 2.4GHz और 5GHz बैंड का सही इस्तेमाल करें 2.4GHz बैंड दूर तक जाता है लेकिन स्पीड कम होती है। तो वही 5GHz बैंड बहुत तेज स्पीड देता है लेकिन रेंज कम होती है। घर में ही इस्तेमाल करना है, तो हमेशा 5GHz बैंड का इस्तेमाल करें। इससे सही स्पीड मिलेगी।

3. वाई-फाई चैनल को सही करें

राउटर में जाकर Wi-Fi चैनल को ऑटो से मैनुअल पर बदलें। 1, 6 या 11 चैनल ट्राई करें, इससे पड़ोस के वाई-फाई से रुकावट कम होती है। चैनल बदलने के बाद राउटर को फिर से स्टार्ट करें।

4. कैशे क्लियर करना है जरूरी

हफ्ते में करीब 1 बार वाई-फाई को पूरी तरह से बंद करके फिर से चालू करें। ऐसा करने से वाई-फाई के सिस्टम से कैशे क्लियर होता है और स्पीड बेहतर मिलती है। ज्यादातर लोग वाई-फाई को कभी बंद नहीं करते और जब तक स्पीड कम नहीं होती, उस पर कोई ध्यान भी नहीं देता।

5. फर्मवेयर अपडेट करें

राउटर की सेटिंग में जाकर चेक करें कि फर्मवेयर अपडेट उपलब्ध है या नहीं। इसे अपडेट करने से स्पीड सही हो सकती है। इसके साथ ही वाई-फाई से गैरजरूरी डिवाइस डिस्कनेक्ट करें। कई बार एक ही सिग्नल से कई डिवाइस कनेक्ट हो जाते हैं, जिनके बारे में हमें पता नहीं होता। जितने कम डिवाइस कनेक्ट होंगे, स्पीड उतनी सही रहेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN