Home rss business hindi IPO हो तो ऐसा, पहले ही दिन दोगुना हुआ लोगों का पैसा,...

IPO हो तो ऐसा, पहले ही दिन दोगुना हुआ लोगों का पैसा, 304 गुना लगा था दांव

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक छोटी कंपनी स्पेक्ट्राए टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत हुई है। स्पेक्ट्राए टेक्नोलॉजी के आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर मिले, उनका पैसा पहले ही दिन दोगुना हो गया है। यानी, कंपनी के शेयर पहले ही दिन करीब 100 पर्सेंट उछल गए हैं। स्पेक्ट्राए टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस (SpectraA Technology) के शेयर गुरुवार को 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 224.20 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट और चढ़कर 235.40 रुपये पर पहुंच गए। IPO प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर 99.49 पर्सेंट चढ़ गए। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 118 रुपये था।

कंपनी के आईपीओ पर लगी थी 304.06 गुना बोली
स्पेक्ट्राए टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस (SpectraA Technology) का आईपीओ टोटल 304.06 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों का इंडीविजुअल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 313.17 गुना दांव लगा। आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 441.66 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 184.55 गुना बोली लगी। स्पेक्ट्राए टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 2400 शेयर थे। आईपीओ की 2 लॉट के लिए आम निवेशकों को 2,83,200 रुपये का निवेश करना पड़ा।

क्या करती है स्पेक्ट्राए टेक्नोलॉजी?
स्पेक्ट्राए टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस (SpectraA Technology Solutions) की शुरुआत जनवरी 2009 में हुई है। स्पेक्ट्राए टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस एक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली कंपनी है। यह ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट्स के डिजाइन, फैब्रिकेशन, इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग और डिकमीशनिंग का काम करती है। कंपनी दो मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां ऑपरेट करती है, जो कि बेंगलुरु और जयपुर में हैं। 31 अगस्त 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में 79 एंप्लॉयीज थे।

IPO से जुटाए गए पैसों का क्या करेगी कंपनी
स्पेक्ट्राए टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के आईपीओ का टोटल साइज 43 करोड़ रुपये तक का था। कंपनी आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल जयपुर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के कैपिटल एक्सपेंडिचर, टर्म लोन के रिपेमेंट, वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 96.04 पर्सेंट थी, जो कि अब 70 पर्सेंट रह गई है। कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 3.96 पर्सेंट से बढ़कर 30 पर्सेंट पहुंच गई है। कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए हैं। ए एल अरुण कुमार, शैलजा अरुण कुमार, प्रवीण कुमार अप्पूकुट्टन नायर लीला और दिव्या प्रवीन कंपनी के प्रमोटर्स हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN