Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/24/1200x900/bb_1790276981992_OmWb_1790276993603_ayPr_0b16daf3-fa25-4d36-97ba-4cfc125b6a71_6Jzy.jpgआज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे जिसमें हॉरर, सस्पेंस और थ्रिलर का ऐसा जबरदस्त कॉम्बिनेशन है कि आप भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे उसे देखते हुए।
अगर आपको थ्रिलर, हॉरर और सस्पेंस स्टोरीज का शौक है तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताते हैं जिसे आप अकेले देखने से डरेंगे। इसमें ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं और कई ऐसे सीन आते हैं कि आपकी सांसे तक अटक जाएंगी। इस सीरीज को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
कौनसी है ये सीरीज
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो अय्याना माने। अय्याना माने साल 2025 की कन्नड़ हॉरर मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है।
क्या है अय्याना माने की स्टोरी
इस स्टोरी की शुरुआत एक लड़की से होती है जिसका नाम जाजी है। जाजी की शादी दुष्यंत नाम के लड़के से होती है। दुश्यंत के परिवार वाले इस बात को जाजी से छिपाते हैं कि दुष्यंत की पहले भी शादी हुई थी जिसकी पत्नी मर गई थी। जाजी के ससुराल वालों के घर का नाम अय्याना माने है। अब जिस दिन जाजी शादी के बाद घर आती है, उसी दिन उसके ससुर की मौत हो जाती है।
इस घटना के बाद जाजी अपने ससुराल में थोड़ी अलग रहने लगी थीं। उसे ससुराल वालों का बिहेवियर भी काफी अलग लगता। तब जाजी को घर की नौकरानी से सहारा मिलता है। वो नौकरानी ही जाजी को बताती है कि इस घर की पहली 3 बहुओं की अजीब तरीके से मौत हुई हैं।
जाजी फिर पता करने की कोशिश करती है कि आखिर उनके घर में होता क्या है और तब उसे पता चलता है कि इसका कनेक्शन उसकी सास से है।
जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर
हर एपिसोड के साथ सीरीज में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं। इतना ही नहीं धीरे-धीरे स्टोरी आपको और एक्साइटेड करती है। हालांकि कई ऐसे सीन हैं जो आपको डरा भी देंगे और आपकी सांसे तक अटक जाएंगी।
स्टार कास्ट
इस सीरीज में खुशी रवि, अक्षय नायक, मानसी सुधीर, अनिरुद्ध आचार्य, रमेश इंदिरा, हिथा चंद्रशेखर और विजय सोभराज हैं।
कितने एपिसोड की है ये सीरीज
इस सीरीज के 6 एपिसोड हैं। हर एपिसोड 18-20 मिनट का है। सीरीज को रमेश इंदिरा ने डायरेक्ट किया है और श्रुति नायडू प्रोडक्शन्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। वहीं बैकग्राउंड स्कोर एल वी मुत्थु ने कम्पोज किया है गणेश के साथ।
कहां देख सकते हैं आप सीरीज
अगर आपको ये सीरीज देखनी है तो इसे आप जी5 पर देख सकते हैं। ये जी5 की बेस्ट थ्रिलर, हॉरर सीरीज है।
कितनी है आईएमडीबी टाइमिंग
इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 6.8 रेटिंग मिली है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




