Home - Samsung यूजर्स के लिए गुड न्यूज! केवल फिंगरप्रिंट से कर सकेंगे UPI...

Samsung यूजर्स के लिए गुड न्यूज! केवल फिंगरप्रिंट से कर सकेंगे UPI पेमेंट्स

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Wallet यूजर्स अब कम्पैटिबल Galaxy फोन पर 10,000 रुपये तक के योग्य UPI पेमेंट फिंगरप्रिंट से ऑथराइज कर सकेंगे। इससे पेमेंट के दौरान UPI PIN टाइप करने की जरूरत कम होगी और पब्लिक प्लेस पर PIN एक्सपोज होने का जोखिम भी घट सकता है।

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने भारत में Samsung Wallet यूजर्स के लिए UPI पेमेंट से जुड़ा एक नया फीचर लॉन्च किया है। अब कम्पैटिबल Galaxy स्मार्टफोन यूजर्स 10,000 रुपये तक के एलिजिबल UPI ट्रांजैक्शन को UPI PIN एंटर किए बिना फिंगरप्रिंट की मदद से ऑथराइज कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इस बदलाव के साथ डिजिटल पेमेंट को ज्यादा आसान और तेज बनाने की कोशिश की जा रही है।

नए फीचर के साथ पेमेंट के वक्त यूजर को UPI PIN टाइप करने के बजाय स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट सेंसर का यूज करना होगा। यह विकल्प 10,000 रुपये तक के एलिजिबल UPI पेमेंट के लिए दिया जाएगा। यानी अगर यूजर Samsung Wallet के जरिए इस लिमिट के अंदर पेमेंट कर रहा है, तो ट्रांजैक्शन को पूरा करने के लिए फिंगरप्रिंट से ऑथेंटिकेशन किया जा सकता है। इससे बार-बार PIN डालने की जरूरत कम हो सकती है।

बेहतर प्राइवेसी मिलने का वादा

सैमसंग के मुताबिक, इस फीचर का एक फायदा प्राइवेसी से भी जुड़ा है। पब्लिक प्लेस पर UPI PIN डालते वक्त आसपास मौजूद किसी व्यक्ति के उसे देख लेने का जोखिम रहता है। फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन के साथ यूजर को स्क्रीन पर अपना PIN एंटर करने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी का यह भी कहना है कि गलत UPI PIN एंटर करने की वजह से होने वाले कुछ पेमेंट फेलियर को कम करने में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन मदद कर सकता है।

वॉलेट में मिलते हैं कुछ और फीचर्स

Samsung Wallet में पेमेंट के अलावा कई दूसरी सुविधाएं भी मिलती हैं। ऐप के जरिए UPI पेमेंट के साथ टोकनाइज्ड क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कॉन्टैक्टलेस पेमेंट और यूटिलिटी बिल का भुगतान किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स डिजिटल की, बोर्डिंग पास, टिकट और ID कार्ड जैसी चीजों को भी Samsung Wallet में स्टोर कर सकते हैं।

सुरक्षा की बात करें तो Samsung Wallet में कंपनी का Knox सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म, फिंगरप्रिंट रिकग्निशन और एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल किया जाता है। सैमसंग के अनुसार, सेंसिटिव जानकारी को सिक्योर इनवायरमेंट में रखा जाता है और उस तक पहुंच डिवाइस के ओनर तक लिमिटेड रहती है।

अब भी पड़ेगी UPI PIN की जरूरत

गौर करने वाली बात यह है कि UPI PIN की जरूरत पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। नया ऑप्शन 10,000 रुपये तक के योग्य ट्रांजैक्शन के लिए है। ऐसे में बड़े या फीचर की रेंज में नहीं आने वाले पेमेंट के लिए सामान्य UPI PIN ऑथेंटिकेशन की जरूरत बनी रह सकती है। Galaxy यूजर्स के लिए यह अपडेट खासतौर पर रोजमर्रा के छोटे और मीडियम वैल्यू वाले पेमेंट को ज्यादा तेज तरीके से पूरा करने का विकल्प देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN