Home rss business hindi PB Fintech के शेयरों क्या अब बेच देना ही समझदारी? 2 दिन...

PB Fintech के शेयरों क्या अब बेच देना ही समझदारी? 2 दिन 40% से अधिक गिरा स्टॉक; क्या है एक्सपर्ट की सलाह

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

PB Fintech target price: पीबी फिनटेक के शेयरों की कीमतों में महज दो कारोबारी दिन में 40 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। आज कंपनी के शेयरों का दाम 7 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इससे पहले गुरुवार को इंश्योरेंस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी का शेयर 36 प्रतिशत तक गिरा था। बता दें, इस गिरावट के पीछे की वजह IRDAI के नए प्रस्ताव का है। इसके लागू होने के बाद बीमा कंपनियों के कमीशन में भारी कटौती देखने को मिल सकती है। इसके अलावा चुपके से बीमा बेचने पर भी रोक लगेगी।

बीएसई में आज पीबी फिनटेक का शेयर 1131.05 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 1115.10 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर

बोफा सिक्योरिटीज ने टारगेट प्राइस में कटौती की है। इस ब्रोकरेज हाउस ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 1970 रुपये से घटाकर 1410 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि नए नियमों में डिस्ट्रीब्यूशन के प्रति आकर्षण घटेगा। नए बदलाव ऑनलाइन इंश्योरेंस ब्रोकिंग इंडस्ट्रीज के लिए नकारत्मक है।

जेफरिज ने BUY रेटिंग बरकरार रखा

इस ब्रोकरेज हाउस ने खरीदेन की अपनी पुरानी सलाह को बरकरार रखा है। हालांकि यहां भी टारगेट प्राइस में कटौती की गई है। ब्रोकरेज ने 2050 रुपये से टारगेट प्राइस को घटाकर 1540 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

ब्रोकरेज का कहना है कि नए प्रस्ताव में 10 प्रतिशत कमीशन रेट घटने का संकेत दे रहा है। इससे कमाई भी 10 से 12 प्रतिशत घट जाएगी।

HSBC ने भी टारगेट प्राइस घटाया

यहां भी टारगेट प्राइस में कटौती की गई है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 2100 रुपये से टारगेट प्राइस को घटाकर 1150 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। वहीं, मोतीलाल ओसवाल ने न्यूट्रल रेटिंग दी है।

क्या है प्रस्ताव

IRDAI के नए पेपर्स में लोन की आड़ में इंश्योरेंस बेचने, अधूरी जानकारी के साथ बीमा बेचने आदि पर रोक लगाने के संकेत दिए हैं। साथ ही हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस के नए बदलाव से भी बिजनेस कमीशन में काफी कमी आ जाएगी। हालांकि, यह अभी सिर्फ पेपर ही। इसके लागू करने से पहले सभी पक्षों से बात किया जाएगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN