Home - 29,999 रुपये में आया Tecno का नए कलर वाला 5G फोन, पीछे...

29,999 रुपये में आया Tecno का नए कलर वाला 5G फोन, पीछे भी मिलती है ‘छोटू’ स्क्रीन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टेक्नो POVA 8 5G को नए Plasma Orange कलर में लेकर आया है, जिसमें Triangle कैमरा मॉड्यूल और Alive Matrix Display मिलता है। फोन की कीमत 29,999 रुपये है और खरीदारी पर सभी बैंक कार्ड से 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है।

टेक ब्रैंड टेक्नो ने अपने POVA 8 5G स्मार्टफोन को नए Plasma Orange कलर में पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, यह नया कलर POVA सीरीज के सिग्नेचर ऑरेंज लुक को एक नए अंदाज में पेश करता है। फोन का नया वेरिएंट अपने बोल्ड डिजाइन के साथ खासतौर पर उन यूजर्स को आकर्षित करने की कोशिश करता है, जो सामान्य डिजाइन से अलग दिखने वाला स्मार्टफोन पसंद करते हैं।

POVA 8 5G के Plasma Orange वेरिएंट में कंपनी ने फोन के रियर पैनल पर POVA का खास Triangle कैमरा मॉड्यूल दिया है। इसके अलावा फोन में Alive Matrix Display भी मिलता है, जो इसके डिजाइन को बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है। यह रियर डिस्प्ले नोटिफिकेशन, बैटरी स्टेटस और टाइमर जैसी जानकारी दिखा सकता है।

बहुत काम आता है रियर डिस्प्ले

फोन का रियर डिस्प्ले सिर्फ नोटिफिकेशन दिखाने तक सीमित नहीं है। कंपनी के अनुसार, फोन को अगर स्क्रीन की तरफ से नीचे रख दिया जाए तो यह डिस्प्ले एम्बिएंट डेस्क क्लॉक की तरह भी काम कर सकता है। यानी यूजर्स फोन को टेबल पर रखते समय इस छोटे डिस्प्ले का इस्तेमाल समय देखने के लिए कर सकते हैं।

Plasma Orange कलर के साथ कंपनी POVA 8 5G के डिजाइन को ज्यादा आकर्षक और अलग पहचान देने पर जोर दे रही है। कंपनी का कहना है कि यह कलर POVA सीरीज की बोल्ड डिजाइन लैंग्वेज, पर्सनैलिटी और अलग नजर आने वाली पहचान को आगे बढ़ाता है। हालांकि, कंपनी ने इस घोषणा में फोन के प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले या बैटरी जैसे अन्य हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन में किसी बदलाव की जानकारी नहीं दी है।

ऐसे हैं Tecno फोन के स्पेसिफिकेशंस

Tecno POVA 8 5G में 6.76 इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 2344×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 950 निट्स तक HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 6GB और 8GB LPDDR5X RAM के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज के लिए 128GB का विकल्प मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP का Sony LYTIA 600 मेन कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियतों में 8000mAh की बैटरी शामिल है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

मिल रहा है खास ऑफर का फायदा

POVA 8 5G का Plasma Orange वेरिएंट भारत में 29,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसकी सेल 25 सितंबर, 2026 से देशभर के रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है। खरीदारी पर सभी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक कैशबैक भी दिया जा रहा है। इस ऑफर के बाद इफेक्टिव प्राइस कुछ यूजर्स के लिए कम हो सकता है, हालांकि कैशबैक की वैल्यू बैंक और लागू की गईं शर्तों पर निर्भर करेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN