Home - WhatsApp का नंबर बदलने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें,...

WhatsApp का नंबर बदलने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें, एक गलती पड़ सकती है भारी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

WhatsApp नंबर बदलने की जा रहे हैं तो पहले कुछ जरूरी स्टेप्स पूरे करें। हम यह आपको बता रहे हैं कि कैसे आप व्हाट्सऐप में नया नंबर बदल सकते हैं, चैट बैकअप कैसे सुरक्षित रखें और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

अगर आप WhatsApp में अपना मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं और नए नंबर से व्हाट्सऐप चलाना चाहते हैं, तो सिर्फ नया SIM डालना काफी नहीं है। व्हाट्सऐप में नंबर बदलने के लिए एक खास Change Phone Number फीचर दिया गया है। इसके जरिए यूजर अपने पुराने WhatsApp अकाउंट को नए मोबाइल नंबर से जोड़ सकता है। हालांकि, नंबर बदलने से पहले इन 5 जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। खासकर अगर आपके व्हाट्सऐप में सालों पुरानी चैट, फोटो, वीडियो और जरूरी डॉक्यूमेंट मौजूद हैं, तो बैकअप को नजरअंदाज करना परेशानी खड़ी कर सकता है। व्हाट्सऐप के मुताबिक नए नंबर पर जाने के लिए नया नंबर SMS या कॉल रिसीव करने की स्थिति में होना चाहिए और पुराना नंबर पहले से व्हाट्सऐप अकाउंट में रजिस्टर्ड होना चाहिए।

सम्बंधित सुझाव

पहली जरूरी बात: नंबर बदलने से पहले पुराना WhatsApp अकाउंट चेक करें

सबसे पहले यह देख लें कि आपका पुराना मोबाइल नंबर WhatsApp में रजिस्टर्ड है या नहीं। इसके लिए WhatsApp खोलकर Settings में जाएं और अपनी प्रोफाइल पर टैप करके रजिस्टर्ड नंबर देख सकते हैं। इसके साथ ही नया नंबर एक्टिव होना चाहिए। यानी उस नंबर पर SMS या फोन कॉल आना जरूरी है, क्योंकि नंबर बदलने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए नए नंबर का वेरिफिकेशन करना होगा। इसलिए नया SIM मिलने के तुरंत बाद WhatsApp में नंबर बदलने की जल्दबाजी करने के बजाय पहले यह पक्का कर लें कि नया नंबर ठीक से काम कर रहा है।

दूसरी जरूरी बात: WhatsApp Web से नहीं बदल पाएंगे नंबर

एक जरूरी बात यह है कि WhatsApp का नंबर बदलने वाला फीचर WhatsApp Web या Desktop पर उपलब्ध नहीं है। इसके लिए आपको अपने फोन का इस्तेमाल करना होगा, जिस फोन पर आपका WhatsApp अकाउंट चल रहा है।

सम्बंधित सुझाव

तीसरी जरूरी बात: नए नंबर पर जाने से पहले चैट बैकअप लें

अगर आपके WhatsApp में जरूरी चैट और मीडिया फाइल्स हैं तो नंबर बदलने से पहले बैकअप लेना सबसे अहम कदमों में से एक है। खासकर तब जब आप नंबर के साथ अपना फोन भी बदल रहे हैं। Business Today की रिपोर्ट के मुताबिक क्लाउड बैकअप नंबर से जुड़ा होता है। इसलिए नंबर बदलने के बाद नए नंबर से जुड़ा नया बैकअप बनाना जरूरी है।

चौथी जरूरी बात: अगर फोन भी बदल रहे हैं तो क्या करें?

अगर सिर्फ मोबाइल नंबर बदल रहा है और फोन वही है, तो प्रोसेस इतना ही है। लेकिन अगर नंबर के साथ फोन भी बदलना है, तो पहले पुराने फोन में WhatsApp का नंबर बदलें। इसके बाद नए नंबर से चैट बैकअप तैयार करें। फिर नए फोन में WhatsApp इंस्टॉल करें, नया नंबर रजिस्टर करें और उपलब्ध बैकअप को रिस्टोर करें।

पांचवी जरूरी बात: WhatsApp ग्रुप में अपने आप पहुंचेगा नोटिफिकेशन

नंबर बदलते समय एक और बात ध्यान रखने वाली है। अगर आप चाहते हैं कि किसी खास कॉन्टैक्ट को नए नंबर की जानकारी न मिले तो आप Notify Contacts सेटिंग में ऑप्शन चुन सकते हैं। हालांकि, WhatsApp के मुताबिक ग्रुप चैट्स को नंबर बदलने की जानकारी दी जाती है, भले ही आपने Notify Contacts का विकल्प बंद किया हो। यानी जिन WhatsApp ग्रुप्स में आप शामिल हैं, वहां नंबर बदलने की जानकारी पहुंच सकती है।

WhatsApp में नंबर बदलने का आसान तरीका

नंबर बदलने के लिए सबसे पहले नए नंबर वाला SIM अपने फोन में डालें। इसके बाद WhatsApp खोलें और ये स्टेप फॉलो करें: WhatsApp > Settings > Account > Change Number > Next अब आपको दो बॉक्स दिखाई देंगे। पहले बॉक्स में अपना पुराना मोबाइल नंबर और दूसरे में नया मोबाइल नंबर डालें। दोनों नंबर पूरे इंटरनेशनल फॉर्मेट में दर्ज करने होते हैं। इसके बाद Next पर टैप करें। इसके बाद Done करें और नए नंबर का वेरिफिकेशन पूरा करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN