Home - Vivo V80 की कीमत लॉन्च से पहले लीक, 7200mAh बैटरी और 144Hz...

Vivo V80 की कीमत लॉन्च से पहले लीक, 7200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मचाएगा तहलका

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vivo V80 की भारत में संभावित कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। फोन में 7,200mAh बैटरी, 144Hz OLED डिस्प्ले और ZEISS कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे। Vivo V80 को भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

Vivo V80 को लेकर भारतीय यूजर्स का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले फोन की संभावित कीमत सामने आई है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि Vivo V80 प्रीमियम सेगमेंट में आ सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है।

लीक के मुताबिक, Vivo V80 की शुरुआती कीमत भारत में 60,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है। रिपोर्ट में फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के बॉक्स पर 1,19,999 रुपये की MRP दिखाई गई है। हालांकि, बॉक्स MRP और फोन के मार्केट प्राइस से अलग हो सकती है। इसलिए 60,000 रुपये से ज्यादा की कीमत को फिलहाल संभावित कीमत के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

ऐसे हैं Vivo V80 के स्पेसिफिकेशंस

Vivo V80 के डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, डिस्प्ले में 1.07 अरब कलर्स और 5,000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। फोन के चारों तरफ बेहद पतले 1.25mm बेजल्स दिए जाएंगे।

कैमरा Vivo V80 की सबसे बड़ी खासियतों में से एक होगा। फोन में ZEISS-ब्रांडेड कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 700V मेन कैमरा दिया जाएगा, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा। इसमें Sony IMX882 सेंसर, OIS और 3x ऑप्टिकल जूम दिया जाएगा। कंपनी फोन में 100x तक जूम सपोर्ट भी देगी।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V80 में 50 मेगापिक्सल का ZEISS ग्रुप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसमें 92 डिग्री का वाइड एंगल और ऑटोफोकस सपोर्ट मिलेगा। फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी।

मिलेगी धाकड़ 7200mAh बैटरी

बैटरी के मामले में भी Vivo V80 काफी बड़ा अपग्रेड लेकर आएगा। फोन में 7,200mAh की बैटरी दी जाएगी, जो Vivo V-Series में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि फोन लगातार नेविगेशन के दौरान 14 घंटे और लोकल वीडियो प्लेबैक में करीब 39.5 घंटे तक चल सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo V80 Android 17 पर आधारित OriginOS 7 के साथ आने वाला Vivo V-Series का पहला स्मार्टफोन होगा। फोन में AI आधारित कई फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिनमें AI Creative Camera, Live Sticker Collage और AI Diwali Portrait 2.0 शामिल हैं।

मिल सकता है Snapdragon चिप

फोन के प्रोसेसर को लेकर अभी कंपनी ने पूरी जानकारी नहीं दी है। हालांकि, सामने आई Geekbench लिस्टिंग के आधार पर इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलने की संभावना जताई जा रही है। यानी फोन में कैमरा और डिस्प्ले के साथ परफॉर्मेंस पर भी खास फोकस देखने को मिल सकता है।

Vivo V80 को भारत में Sunrise Anthem, Horizon Blue और Stellar Black कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसकी बिक्री Vivo की वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए होने की उम्मीद है। अब सबसे बड़ा सवाल इसकी कीमत का है। 6 अक्टूबर को लॉन्च के दौरान कंपनी इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा करेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN