Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अस्पताल में भी मुस्कुरा रहे थे मुश्ताक, बेटा बोला- आखिरी 10 दिनों...

अस्पताल में भी मुस्कुरा रहे थे मुश्ताक, बेटा बोला- आखिरी 10 दिनों में आउट ऑफ कंट्रोल हो गई थीं चीजें

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/25/1200x900/mmf_1790343079016_MyLH_1790343087805_yTyc_416ade16-a337-4d90-b0c1-407d732e92b9_ZAaU.jpg

मुश्ताक खान भले ही चले गए, लेकिन उनके किरदार और जिंदाजिल स्माइल हमेशा फैंस के दिल में जिंदा रहेगी। अब मुश्ताक के बेटे मोहसिन ने अपने पिता के आखिरी दिनों के बारे में बात की।

मुश्ताक खान का मुंबई को गुरुवार को निधन हो गया है। एक्टर काफी समय से लंग कैंसर से पीड़ित थे। मुश्ताक के एक बेटे हैं मोहसिन खान जो अपने पिता की तरह फिल्मों में अपना करियर बना रहे हैं। हालांकि वह एक्टर नहीं बल्कि डायरेक्टर हैं। अब मोहसिन ने बताया कि कैसे अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद मुश्ताक के चेहरे पर स्माइल ही थी।

मोहसिन ने कहा 10 दिनों से चीजें कंट्रोल से बाहर हो गई थीं

मोहसिन ने अपने पिता को लेकर कहा, ‘मेरे पिता साल भर से ज्यादा समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था जिसका रिस्पॉन्स भी ठीक मिल रहा था, लेकिन पिछले 10 दिनों में चीजें कंट्रोल से बाहर हो गईं। वो रिकवर तो कर रहे थे, लेकिन जैसी अल्लाह की मर्जी। वह काफी अच्छी लाइफ जिए हैं और अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद वह स्माइल करते रहते थे।’

मुश्ताक ने बीमारी में भी किया काम

मोहसिन ने बताया कि मुश्ताक ने लास्ट 4 सितंबर को मढ़ आइलैंड में शूट किया था। मोहसिन बोले, ‘उन्होंने रजत बेदी सर, चंकी पांडे सर और राजपाल यादव सर के साथ शूट कर चुके थे। यह सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर की डेब्यू फिल्म है टार्जन। उनकी तेलुगु फिल्म दादा विद जाट दिसंबर में रिलीज होगी। वह मेरी हिंदी मराठी अनटाइटल फिल्म में भी काम कर चुके थे जिसमें हम कुछ महीने में रिलीज करने का प्लान बना रहे थे। उन्होंने द वन में भी काम किया था। मुझे नहीं पता कि उनका सीन फिल्म में रखा है कि नहीं।’

मोहसिन करेंगे अपने पिता को फिल्म ट्रिब्यूट

मोहसिन ने आगे कहा, ‘पापा ने मेरे साथ ज्यादा काम नहीं किया, लेकिन वह मेरे शूट और प्रमोशन के दौरान मौजूद थे। मैंने उनके साथ 2 टीवीसी किए हैं- एक राजपाल यादव सर और एक परेश रावल सर के साथ। मेरी हिंदी मराठी फिल्म में उन्होंने एक प्रॉपर रोल किया था पहली बार। हमने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली, लेकिन वह इसे डब नहीं कर पाए। ये फिल्म उनके लिए ट्रिब्यूट होगी।’

मुश्ताक ने 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

मुश्ताक के बारे में बता दें कि वह 70 के दशक से काम कर रहे थे और भले ही उनका रोल छोटा रहता, लेकिन अपनी परफॉर्मेंस से वह सबका दिल जीत लेते थे। मुश्ताक ने फिल्म इंडस्ट्री में 51 साल तक काम किया था। इतना ही नहीं वह 300 से ज्यादा फिल्में, ओटीटी सीरीज और 1000 से ज्यादा टीवी शोज में काम कर चुके थे।

मुश्ताक के बेटे ने एक्टिंग नहीं डायरेक्शन को चुना

मोहसिन के बारे में बता दें कि वह कई फिल्में जैसे छुट्टा नहीं है, डिलीवरी बॉय, वड़ा पाव जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट कर चुके हैं। इससे पहले एचटी सिटी से बात करते हुए मोहसिन ने कहा था, ‘मैं राइटिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन में काम पर फोकस कर रहा हूं। मेरे पिता मुझे महेश भट्ट साहब के पास लेकर गए थे 2009-2010 में, लेकिन मेरा पैशन फिल्ममेकिंग में है। मुझे लगता है कि मैं एक्टर से ज्यादा अच्छा स्टोरीटेलर हूं।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN