Home rss business hindi 4 दिन से शेयरों लग रहा है अपर सर्किट, आज 52 वीक...

4 दिन से शेयरों लग रहा है अपर सर्किट, आज 52 वीक हाई पर स्टॉक, क्या है तेजी की वजह

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Multibagger Stocks: लॉन्ग टर्म में निवेशकों को मालामाल कर देने वाली कंपनी Cubex Tubings के शेयरों की कीमतों में आज 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस स्मॉल कैप स्टॉक के शेयरों में पिछले 4 कारोबारी दिन से तेजी देखी जा रही है। इस दौरान लगातार स्टॉक में अपर सर्किट लगा है। बता दें, बीते एक हफ्ते में स्टॉक की कीमतों में 78 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

आज शुक्रवार को बीएसई में यह स्टॉक बढ़त के साथ 149.70 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 152.16 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई भी है। बता दें, स्टॉक का 52 वीक लो लेवल 73.15 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 217.88 करोड़ रुपये का है।

शेयरों में तेजी की वजह क्या है?

इस कंपनी के शेयरों में उछाल का सिलसिला तब शुरू हुआ जब कंपनी ने फंड जुटाने की प्रक्रिया को अप्रूवल दे दिया। यह पैसा कंपनी डेट सिक्योरिटीज के जरिए यह पैसा जुटाएगी। बता दें, कंपनी के बोर्ड ने इसका अप्रूवल 17 सितंबर को दे दिया था। अब 28 अक्टूबर को कंपनी की ईजीएम होगी। जिसमें शेयरहोल्डर्स का इस प्रस्ताव पर अप्रूवल लिया जाएगा।

शेयरों में धमाकेदार तेजी

बीते दो हफ्ते में यह स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 96 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, 6 महीने से होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 78 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बीते एक साल में स्टॉक की कीमतों में 50 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 8.95 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में काफी अधिक उछाल है।

दो साल में Cubex Tubings के शेयरों का दाम 43 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल में स्टॉक का दाम 219 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 12 प्रतिशत का ही रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में 604 और 10 साल में मल्टीबैगर स्टॉक ने 1421 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN