Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/25/1200x900/baby_do_die_do_like_films_1790354370327_Wl1G_1790354375347_Iw9m_088e5401-127c-44f0-a6c5-e3b4b0b1ed7d_fYEG.pngनेटफ्लिक्स पर हाल ही में हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ रिलीज हुई है। ये फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। अगर आपको ये फिल्म पसंद आई है तो हम आपको 4 ऐसी ही मजेदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ सिनेमाघरों के बाद अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। हुमा कुरैशी की ये फिल्म एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म है। रिलीज होते ही हुमा की ये फिल्म नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ट्रेंड भी कर रही है। अगर आपको हुमा कुरैशी की ये फिल्म पसंद आई है तो हम आपको 4 ऐसी ही शानदार सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
बेबी डू डाई डू के बारे में
ये फिल्म एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी एक्शन करती भी नजर आई हैं। फिल्म की कहानी दो जुड़वा बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें से एक बहन की हत्या हो जाती है। इसके बाद दूसरी बहन बदला लेने के लिए जुर्म की दुनिया का हिस्सा बन जाती है। हुमा कुरैशी ने इस फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जिसे सुनाई नहीं पड़ता है और न वो बोल सकती है। अगर आपने अभी तक ये फिल्म भी नहीं देखी है तो आपको जरूर देखनी चाहिए। और अगर आप ये फिल्म देख चुके हैं और ऐसी अन्य फिल्में देखना चाहते हैं तो हम आपको 4 फिल्मों के नाम बता रहे हैं।
मैरी क्रिसमस: मैरी क्रिसमस को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 12 जनवरी, 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म में कटरीना कैफ और विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आए हैं। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है। फिल्म की कहानी एक रात की कहानी है। अलबर्ट और मारिया की डेट नाइट एक बुरे सपने में बदल जाती है जब मारिया के अपार्टमेंट में एक लाश मिलती है। इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 23 मिनट है।
मोनिका ओ माई डार्लिंग: ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। फिल्म को वसन बाला ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी जयंत के इर्द-गिर्द घूमती है। जयंत का अफेयर कंपनी की सेक्रेटरी मोनिका माचाडो से होता है। मोनिका उसे ब्लैकमेल करना शुरू करती है। धीरे-धीरे जयंत को पता चलता है कि मोनिका केवल उसे ही नहीं बल्कि कंपनी के और लोगों को भी ब्लैकमेल करती है। इसके बाद मोनिका को जान से मारने का षड्यंत्र रचा जाता है। इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 10 मिनट है।
धोखा: राउंड द कॉर्नर: आर माधवन की ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में आर माधवन के साथ खुशाली कुमार और अपारशक्ति खुराना नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक ऐसे पति-पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके बीच रिश्ते ठीक नहीं है। पत्नी को मल्टिपल पर्सनालिटी डिसऑर्डर होता है। वो घर पर अकेले होती है कि तभी उसके घर पर एक आतंकवादी आ जाता है। इसके बाद पुलिस जब लड़की को बचाने आती है तब हैरान करने वाले खुलासे होते हैं। ये फिल्म यकीनन आपका दिमाग घुमा देगी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है। इस फिल्म का रनटाइम 1 घंटे 48 मिनट है।
हसीन दिलरुबा: तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है जिनकी अरेंज मैरिज होती है। धीरे-धीरे दोनों में प्यार होता है और फिर पत्नी का अफेयर हो जाता है। अफेयर के बाद फिल्म की पूरी कहानी ही पलट जाती है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है। इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 16 मिनट है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




