Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार एल्विश यादव ने ऑरी को गिफ्ट की थार, फैंस बोले- ऐसी दोस्ती...

एल्विश यादव ने ऑरी को गिफ्ट की थार, फैंस बोले- ऐसी दोस्ती कहीं नहीं देखी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/25/1200x900/nn_1790352585935_PcxX_1790352594244_XlC2_c06e55d3-f9c2-4a41-8a39-11471b73c3ae_Gnm6.jpg

ऑरी की दोस्ती कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ है। ऑरी के अब एक और क्लोज फ्रेंड बन गए हैं और वो हैं एल्विश यादव। एल्विश ने ऑरी को एक खास गिफ्ट भी दिया है।

खतरों के खिलाड़ी 15 चल रहा है और इस शो में सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी ने भी पार्टिसिपेट किया था। ऑरी का एल्विश यादव के साथ अच्छा बॉन्ड है। अब एल्विश ने ऑरी को एक थार गिफ्ट की है। उन्होंने ऑरी को ये गाड़ी उनकी खतरों के खिलाड़ी की जर्नी को लेकर दी है।

ऑरी ने दिखाई थार की झलक

ऑरी ने गाड़ी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ऑरी ने कार का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी गाड़ी से उतरते हैं और देखते हैं कि उनके लिए नई गाड़ी आई है। वह इसे देखकर हैरान हो जाते हैं और फिर एक नोट को पढ़ते हैं जिसमें लिखा है, ऑरी, मेरे भाई खतरों के खिलाड़ी के लिए खूब-खूब बधाई। आपका भाई एल्विश भाई।

इस वीडियो को शेयर कर ऑरी ने लिखा है, ‘बाय-बाय जी वैगन, हैल्लो थार।’

इस वीडियो पर एल्विश ने भी कमेंट किया है और लिखा बधाई हो दोस्त। इस वीडियो पर बाकी भी कई लोगों ने कमेंट किए हैं और सब एल्विश और ऑरी की दोस्ती की तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा कि ऐसी दोस्ती को कहीं नहीं देखी। एक ने कमेंट किया कि ऑरी और एल्विश की दोस्ती अब काफी गहरी हो गई है।

ऑरी ने बताई थी अपनी लाइफ की जर्नी

बता दें कि हाल ही में ऑरी ने अपनी लाइफ को लेकर बात की और कहा कि लोग अक्सर सोचते हैं कि मेरी लाइफ काफी ग्लैमरस है और मैं हमेशा सेलिब्रिटीज के साथ रहता हूं, लेकिन एक दूसरी साइड भी है उनकी जर्नी की जो दिखती नहीं है।

ऑरी ने आगे कहा था, आप वो चीजें नहीं दिखा सकते जो आपको तोड़ रही है। अगर आप कुछ खराब चीजों को सह लेते हैं तो फिर आपको आगे डर नहीं लगता है।

एल्विश का बॉलीवुड डेब्यू

खैर एल्विश की बात करें तो वह अब बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। वह रेमो डिसूजा की फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसमें टाइगर श्रॉफ भी लीड रोल में हैं। फिल्म को वहीं विकी जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

एल्विश ने सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा था, ‘सपने जैसा लग रहा है। मेरी पहली फिल्म। एक नई शुरुआत, एक नई जर्नी और एक ऐसा मोमेंट जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था। इसके लिए काफी एक्साइटेड हूं। ये फिल्म काफी स्पेशल है क्योंकि ये विकी जैन की पहली फिल्म है बतौर प्रोड्यूसर। रेमो डिसूजा सर के डायरेक्शन में काम करने को लेकर शुक्रगुजार हूं।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN