Home National news hindi पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने संयुक्त राष्ट्र में ‘कश्मीर’ और ‘सिंधु जल...

पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने संयुक्त राष्ट्र में ‘कश्मीर’ और ‘सिंधु जल संधि’ पर क्या कहा

4
0

Source :- BBC INDIA

शहबाज़ शरीफ़

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा है कि सिंधु नदी के पानी को रोकने के किसी भी भारतीय प्रयास को पाकिस्तान ‘युद्ध की कार्रवाई’ (एक्ट ऑफ़ वॉर) मानेगा.

न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए शहबाज़ शरीफ़ ने शुक्रवार को यह बात कही.

उन्होंने कहा, “सिंधु नदी का पानी न केवल पाकिस्तान बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए लाइफ़ लाइन है और मौजूदा संधि को रोकने के भारत के एकतरफ़ा फ़ैसले का कोई क़ानूनी आधार नहीं है.”

“भारत के दावों और क़दमों को यूएन के विशेषज्ञों और कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन ने भी ख़ारिज किया है. पानी का इस्तेमाल कभी भी हथियार के तौर पर नहीं किया जाना चाहिए. नदियों से देशों को समृद्ध बनाना चाहिए, न कि उन्हें बांटना चाहिए.”

शहबाज़ शरीफ़ ने कहा, “पाकिस्तान के हिस्से के पानी को रोकने, उसमें बाधा डालने या उसका रुख मोड़ने की किसी भी कोशिश को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा. भारत को इसे लेकर कोई ग़लती नहीं करनी चाहिए.”

इसके इतर, पाकिस्तान ने यूएन में एक बार फिर ‘कश्मीर’ का मुद्दा उठाया है.

शहबाज़ शरीफ़ ने कहा, “मैं इस मंच से अपने कश्मीरी भाई-बहनों को पूरी ज़िम्मेदारी के साथ भरोसा दिलाता हूं कि जब तक उन्हें ख़ुद फ़ैसला लेने का अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक हम उन्हें कूटनीतिक, राजनीतिक और नैतिक समर्थन देते रहेंगे.”

उन्होंने कहा, “कश्मीर पाकिस्तान की जुगुलर वेन (गले की नस) है और हमेशा रहेगा.”

वहीं, भारत का ज़िक्र करते हुए शहबाज़ ने आरोप लगाया कि सीमा पार आरएसएस से प्रभावित विचारधारा धार्मिक नफ़रत को बढ़ावा दे रही है.

उन्होंने कहा कि इसका असर भीड़ की हिंसा, सांप्रदायिक हिंसा, धार्मिक स्थलों पर हमलों और धार्मिक आज़ादी पर पाबंदियों के रूप में दिखाई दे रहा है.

SOURCE : BBC NEWS