Home LIFESTYLE NEWS HINDI भारी एंब्रॉयडरी वाले साड़ी-सूट घर पर प्रेस करने हैं? ये 5 टिप्स...

भारी एंब्रॉयडरी वाले साड़ी-सूट घर पर प्रेस करने हैं? ये 5 टिप्स जान लें, कपड़ा नहीं होगा खराब!

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हेवी एंब्रॉयडरी वाले कपड़ों पर प्रेस करना मुश्किल होता है। एक तो इनकी सिलवटें ठीक से नहीं निकलती, साथ ही डर भी रहता है कि कहीं कढ़ाई का काम खराब ना हो जाए। ऐसे में ये 5 हैक आपके बड़े काम आ सकते हैं।

महिलाओं के वॉर्डरोब में ऐसी साड़ियां, सूट या गाउन जरूर होते हैं, जिन्हें वो किसी खास मौके पर पहनती हैं। इन कपड़ों पर आमतौर पर हेवी एंब्रॉयडरी का काम होता है, जैसे सिक्विन, स्टोन, मोती, सितारे और क्रिस्टल वर्क। ये देखने में तो बहुत सुंदर लगते हैं लेकिन इनपर प्रेस करना बड़ा मुश्किल होता है। खासकर इनकी एंब्रॉयडरी के बीच वाले हिस्से में काफी सिकुड़न रहती है, जिसपर प्रेस आसानी से होती नहीं है। सीधा प्रेस करने से एंब्रॉयडरी खराब भी हो सकती है। इसलिए अक्सर लोग धोबी के यहां प्रेस करने को देते हैं। लेकिन अचानक से अगर आपको घर पर भी इन्हें प्रेस करना पड़ जाए तो कैसे किया जाए? आइए फटाफट से कुछ कमाल के हैक जान लेते हैं।

एंब्रॉयडरी वाले कपड़ों को घर पर कैसे प्रेस करें?

कपड़े को उल्टा कर के प्रेस करें

कपड़े पर हेवी एंब्रॉयडरी का काम है तो सीधा इसपर प्रेस ना करें। कपड़े को पहले उल्टा कर के रखें, ताकि आयरन की गर्म सतह सीधे एंब्रॉयडरी, मोती या सिक्विन के संपर्क में ना आएं। उल्टा कर के प्रेस करने से कपड़े की सिलवट भी अच्छी तरह से निकल जाएगी।

न्यूजपेपर या फॉइल रख कर करें आयरन

हेवी एंब्रॉयडरी पर सीधा प्रेस करने के बजाए एक अखबार या एल्यूमिनियम फॉइल की मदद लें। पहले कपड़े को फैला लें, फिर इसपर अखबार या एल्यूमिनियम फॉइल का टुकड़ा बिछा दें। अब हल्के हाथों से आयरन करें। नाजुक एंब्रॉयडरी खराब नहीं होगी और सिलवटों के बीच वाले हिस्से में भी अच्छे से प्रेस कर पाएंगे।

मलमल के कपड़े का इस्तेमाल करें

मलमल के कपड़े की मदद से आप अपने बारीक और नाजुक एंब्रॉयडरी वाल कपड़े प्रेस कर सकते हैं। मलमल का कपड़ा बिछाएं और इसे प्रेस पर लपेट लें। अब धीरे-धीरे हल्के हाथों की मदद से आयरन करें। ऐसा करने से कपड़े की नाजुक एंब्रॉयडरी भी खराब नहीं होगी और सिलवटें भी पूरी तरह गायब हो जाएंगे।

एंब्रॉयडरी के बीच में कैसे करें प्रेस

हेवी एंब्रॉयडरी वाले कपड़ों पर प्रेस करते हुए सबसे बड़ी प्रॉब्लम होती है कि इनके बीच के हिस्से में सिलवटें रह जाती हैं। इस हिस्से में प्रेस करना मुश्किल होता है। इसके लिए आप एक छोटा सा हैक ट्राई कर सकते हैं। कपड़े के नीचे एक तकिया रख लें, इससे एंब्रॉयडरी के बीच वाला हिस्सा उभर जाएगा। अब इसपर आप आसानी से प्रेस सकते हैं।

फैब्रिक के हिसाब से सेट करें टेंपरेचर

नाजुक और हेवी एंब्रॉयडरी वाले फैब्रिक पर बहुत ज्यादा टेंपरेचर का इस्तेमाल करना सही नहीं है। आयरन को फैब्रिक के हिसाब से कम टेंपरेचर पर सेट करें। अगर कपड़े पर केयर लेबल दिया गया है तो सबसे पहले उसे चेक करें। खासकर डेलिकेट फैब्रिक पर आयरन करते हुए खास ध्यान देने की जरूरत है।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN