Home LIFESTYLE NEWS HINDI कंगना रानौत चांदी के गिलास में पीती हैं पानी! डायटीशियन ने गिना...

कंगना रानौत चांदी के गिलास में पीती हैं पानी! डायटीशियन ने गिना दिए इतने सारे फायदे

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक्ट्रेस और पॉलिटीशियन कंगना रानौत चांदी के बर्तन में पानी पीती हैं और डायटीशियन मनप्रीत कौर ने बताया कि चांदी के गिलास में रखा पानी अगर रोजाना पिया जाए तो इसके कई सारे फायदे सेहत को मिलते हैं। 

एक्ट्रेस होने के साथ ही नेता बन चुकी कंगना रानौत चांदी के गिलास में पानी पीती हैं। वैसे तो उनके चांदी के गिलास में पानी पीने का मकसद ज्योतिष से जुड़ा है। लेकिन सिल्वर मेटल में पीने के फायदे पुराने टाइम से ही लोगों को पता है तभी तो बच्चे को पैदा होने के बाद सबसे पहला अनाज चांदी के बर्तन में ही खिलाया जाता है। लेकिन आमतौर पर लोग सिल्वर ग्लास में पानी नहीं पीते। पर डायटीशियन मनप्रीत कौर ने बताया कि आयुर्वेद में बताया गया है कि अगर चांदी के गिलास में रोजाना पानी पिया जाए तो इसके कई सारे फायदे सेहत को मिलेंगे।

चांदी के गिलास में पानी पीने से क्या होगा

चांदी के गिलास में पानी पीने का फायदा आयुर्वेद में बताया गया है। ये ना केवल पित्त को बैलेंस करने में मदद करता है बल्कि जठराग्नि को भी मजबूत बनाता है। जिससे पाचन क्रिया सही होती है। चांदी की प्रकृति ठंडी होती है जिससे ये शरीर में बढ़ने वाली गर्मी यानि पित्त को शांत करता है। यहीं नहीं सिल्वर गिलास में रखे पानी को पीने से शरीर को और भी कई सारे फायदे होते हैं।

डाइजेशन में मदद करता है

चांदी के गिलास में रखें पानी को पीने से पाचन शक्ति सही होती है। चांदी की प्रकृति डाइजेस्टिव फायर को बैलेंस करती है। जिससे डाइजेशन सही होता है।

चांदी में एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं

चांदी में एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती है जिसकी वजह से इस में रखा पानी किसी भी तरह के बैक्टीरिया से मुक्त हो जाता है और इसमे मौजूद पानी साफ होता है और पीने के लिए फायदेमंद।

शरीर को ठंडा करता है

चूंकि चांदी की प्रकृति ठंडी होती है, इस वजह से इसमे रखा पानी कूलिंग नेचर का हो जाता है और पित्त को शांत कर यानि शरीर की गर्मी को शांत कर ठंडक देता है।

ओरल हाइजीन में मदद

चांदी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है जो कीटाणुओं को हटाते हैं। जब इस मेटल में रखा पानी पिया जाता है तो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं और ओरल हाइजीन मेंटेन होता है।

इंफेक्शन से बचाव

एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज की वजह से चांदी की गिलास में रखा पानी पीने से किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचत होती है। यहीं नहीं वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम की समस्या भी दूर रहती है।

पानी हो जाता है शुद्ध

चांदी के गिलास में रखकर रोजाना अगर पानी पिया जाए तो ये काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमे रखा पानी कीटाणुओं और बैक्टीरिया से मुक्त होता है और ये पानी पीने के लिए बिल्कुल साफ होता है।

इतने सारे फायदों की वजह से ही आयुर्वेद में चांदी के गिलास में पानी पीने की सलाह दी जाती है जो कई सारी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN