Source :- LIVE HINDUSTAN
सफलता पानी है तो खुद से बोलने वाले कुछ झूठ से खुद को दूर रखना चाहिए। आमतौर पर लोग अपने आप से ये 5 तरह के झूठ बोलते हैं और बहाने बनाते हैं, जिन्हें इग्नोर करना जरूरी है, तभी आप फेलियर से बचेंगे और सक्सेज मिल पाएगी।
सफलता पानी है तो दिन रात कठिन मेहनत करनी पड़ती है। अगर आपका मन ही साथ ना दे तो सफलता तो कोसों दूर हो ही जाएगी। इसलिए तन, मन, धन से अपने लक्ष्य के पीछे भागना पड़ता है। कई बार इंसान का दुश्मन कोई और नहीं वो खुद होता है। उसके दिल और दिमाग में कई तरह का संघर्ष चलता रहता है और अक्सर मन की कुछ बातें ही उसे फेलियर की तरफ धकेल देती हैं। अगर आपके मन में ये 5 तरह की बातें आती हैं तो इन्हें फौरन इग्नोर करें और मन की इन बातों को ना सुनें। नहीं तो सफलता हमेशा के लिए आपसे दूर चली जाएगी।
जब दिल बोले ‘आज मन नही है’
जब आपका दिल कहे कि आज को मन नहीं कर रहा या आज मूड नहीं है, इस काम को करने का दिल नहीं कर रहा तो फौरन समझ जाएं कि मन की ये बात आपको एक फेलियर की तरफ बढ़ाएगी। जब मन कहे कि मूड नहीं कल करूंगा तो उस काम को फौरन शुरू कर देना चाहिए। तभी सफलता हाथ लगती है।
‘कल से करूंगा’
किसी काम को करने का सही समय आज ही होता है, कल किसी ने नहीं देखा। प्रचलित दोहे के बारे में तो पढ़ा ही होगा काल करे सो आज कर, आज करे सो अब, पल में प्रलय होयगी, बहुरि करैगो कब। इसका मतलब है कि कल पर किसी काम को नहीं टालना चाहिए। जो भी काम करने हैं उन्हें आज ही करें।
सही समय का इंतजार
किसी काम को शुरू करने का कोई समय परफेक्ट नहीं होता है। जब आप शुरू कर दें वहीं दिन सही और परफेक्ट होता है। एक बार काम शुरू करने के बाद आगे के रास्ते खुद ही समझ आने लगते हैं।
‘लोग क्या कहेंगे’
किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं या फिर किसी शौक को अपना पेशा बना रहे अक्सर लोग सोचते हैं कि लोग क्या कहेंगे। जबकि ऐसा सोचना पूरी तरह से गलत है, यहीं सोच आपको लाइफ में आगे बढ़ने से रोकती है। अगर जिंदगी में सफल होना चाहते हैं तो कभी भी लोगों को सोचने और बोलने के बारे में कभी ना सोचें। अपने आसपास जो भी सफल लोग हैं उनकी कहानियों पर फोकस करें और खुद के लिए अपना रास्ता बनाएं।
‘मुझसे नहीं होगा’
फेलियर की पहली सीढ़ी आपकी निगेटिव सोच होती है। जब आप ये सोच लेते हैं कि ये काम तो कठिन है और मुझसे नहीं होगा। इसलिए कभी भी खुद पर से भरोसा नहीं छोड़ना चाहिए। ये नहीं बोलना चाहिए कि ये काम मुझसे नहीं होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



