Home LIFESTYLE NEWS HINDI पेरेंट्स के साथ घूमने का है मन? यहां देखिए ट्रैवल फ्रेंडली 5...

पेरेंट्स के साथ घूमने का है मन? यहां देखिए ट्रैवल फ्रेंडली 5 ऑफबीट जगह

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

परिवार के साथ घूमने की बात आती हैं तो अक्सर जगह को लेकर कंफ्यूजन होता रहता है कि पेरेंट्स को लेकर कहां जाएं। ऐसे में यहां हम 5 ट्रैवल फ्रेंडली ऑफबीट जगहों के बारे में बता रहे हैं। जानिए-

रोजाना की बिजी लाइफ में पेरेंट्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताना बहुत जरूरी है। पेरेंट्स के साथ घूमने जाना सिर्फ घूमना नहीं होता बल्कि ये उनके साथ में यादें बनाने का एक खास मौका भी होता है। बात जब परिवार के साथ घूमने की आती है तो किस जगह पर जाएं इसे लेकर बहुत कंफ्यूजन रहती है। खासतौर से तब जब आप अपने माता-पिता के साथ ट्रैवल प्लान करते हैं। नई जगह देखना, अच्छा खाना और साथ घूमना बच्चों के लिए भी आनंददायक हो सकता है। अगर आप अपने पेरेंट्स के साथ घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और हर बार उन्हें किसी तीर्थ क्षेत्र पर लेकर चले जाते हैं तो इस बार किसी नई जगह पर ले जाएं। यहां 5 ट्रैवल फ्रेंडली ऑफबीट जगहों के बारे में बता रहे हैं। जानिए-

1) बेकल, केरल

शांत, रोमांटिक और बीच वाली जगह के लिए यहां घूमने जा सकते हैं। समुद्र किनारे बना विशाल बेकल फोर्ट इस जगह के मुख्य आकर्षणों में से एक है। यह 17वीं सदी का किला है, जहां से अरब सागर के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। इस जगह पर देखने के लिए बेकल फोर्ट, बेकल बीच के अलावा आसपास के बीच और गांव जा सकते हैं। अगर आप 2 से 3 दिन के लिए किसी जगह पर घूमने जाना चाहते हैं तो इस जगह को चुनें। कासरगोड या कन्हानगढ़ रेलवे स्टेशन इस जगह पहुंचने क लिए सबसे पास है, इसके अलावा मंगलुरु एयरपोर्ट से इस जगह पर पहुंचने में 2 घंटे लगेंगे।

2) गोपालपुर, ओडिशा

गोपालपुर एक शांत समुद्री कस्बा है। जो पुराने समय में जरूरी बंदरगाह था और आज अपने समुद्र किनारे, कैसुरिना पेड़ों और शांत माहौल के लिए जानी जाती है। गोपालपुर बीच, पुरानी इमारतें और आसपास के समुद्री इलाके यहां देखने के लिए बेस्ट हैं। समुद्र किनारे पर शांति चाहने वालों के लिए ये जगह बेस्ट है। यहां घूमने के लिए दो दिन काफी हैं और नवंबर से मार्च के महीने में आप यहां जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

3) बूंदी, राजस्थान

यह आपकी सूची की सबसे दिलचस्प डेस्टिनेशन में से एक है। राजस्थान पर्यटन इसे सिटी ऑफ स्टेपवेल्स कहता है। इस जगह पर तारागढ़ फोर्ट, बुंदी पैलेस, सुख महल, स्टेपवेल्स, नवल सागर घूमने लायक है। परिवार के साथ आप यहां पुराने राजस्थान और शांत गलियों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। ये जगह कोटा चितौड़गढ़ के पास है।

4) पालमपुर, हिमाचल प्रदेश

पालमपुर का सबसे बड़ा आकर्षण चाय के बागान और धौलाधार का बैकड्रॉप है। हिमाचल पर्यटन इसे कांगड़ा से लगभग 35 किलोमीटर दूर है। चाय के बागान, आसपास के मंदिर और गांव इस जगह के पास घूमने के लिए बेस्ट है। हरी-भरी और शांत पहाड़ी पर परिवार के साथ समय बिताने के लिए ये अच्छी प्लेस है।

5) कालिम्पोंग, पश्चिम बंगाल

कालिम्पोंग डार्जिलिंग से थोड़ा अलग है और यहां हिमालय के नजारे, मोनेस्ट्री और शांत पहाड़ों को देखने का मौका मिलता है। देओलो हिल, डर्पिन दारा, मठ, चर्च, फूलों की नर्सरी इस जगह पर देखने लायक है। परिवार के साथ शांति में समय बिताने के लिए ये बेहतरीन जगह है। दो-तीन दिन की छुट्टियों में घूमने के लिए ये जगह बेस्ट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN