Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार हनुमान अंश के पहले संतों पर बनीं 5 टॉप फिल्में, रेटिंग्स एक...

हनुमान अंश के पहले संतों पर बनीं 5 टॉप फिल्में, रेटिंग्स एक से बढ़कर एक, जानिए OTT पर कहां देखें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/Top_5_movies_on_Indian_Saints_1790579388924_Srg1_1790579402407_qvcT_471d1176-6388-4f4c-ba8b-bda9428fb158_hwW3.png

भारतीय संत नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश सुपरहिट रही। लेकिन क्या आपको पता है कि इससे पहले भी कई ऐसी हिट फिल्में भारतीय संतों पर बन चुकी हैं, जिनकी रेटिंग आज भी आसमान छूती है।

संत नीम करौली बाबा के किस्से-कहानियों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। महज 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 362 करोड़ 70 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो यह आंकड़ा 400 करोड़ के पार जा चुका है। संत-महात्माओं पर फिल्में भारत में पहले भी बनती रही हैं। लेकिन उन्हें पब्लिक का कैसा रिस्पॉन्स मिला था? चलिए जानते हैं हनुमान अंश से पहले भारत में संतों पर बनी फिल्मों और उन्हें मिले रिस्पॉन्स के बारे में।

संत ज्ञानेश्वर (1962)

मणिभाई व्यास के निर्देशन में बनी यह फिल्म संत ज्ञानेश्वर की जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 8.3 है और आप इसे OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। यह फिल्म आपको यूट्यूब पर फ्री में भी देखने को मिल जाएगी। बबलू, शाहु मोदक, सुधीर कुमार और सुलोचना जैसे एक्टर्स ने इसमें अहम किरदार निभाए थे। बात फिल्म की कहानी की करें तो विट्ठलपंत और उनकी पत्नी गांव वालों के तानों से तंग आकर आत्महत्या कर लेते हैं। हालांकि उनका बेटा ज्ञानेश्वर बदला लेने की बजाए गांव वालों को उनकी गलतियों का अहसास दिलाने का फैसला करता है।

शिरणी के साईं बाबा (1977)

हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, मनोज कुमार, सुधीर दलवी और राजेंद्र कुमार जैसे सितारों से सजी यह फिल्म साईं बाबा और उनके चमत्कारों की कहानी पर आधारित थी। अशोक वी. भूषण के निर्देशन में बनी इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.5 है। अगर आपने यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं। कहानी की बात करें तो फिल्म उस डॉक्टर की कहानी सुनाती है, जिसे साईं बाबा पर विश्वास नहीं होता, लेकिन जब उसका बेटा बीमार होता है तो उसे मजबूरी में उन्हीं के दर पर जाना पड़ता है।

संत तुकाराम (1936)

यह फिल्म इतनी पुरानी है कि आज आपको शायद ही इसका प्रिंट या वॉयस क्वालिटी पसंद आएगी। लेकिन जरा ठहरिए, इतने के बावजूद इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 6.5 है। आप यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं और वहां इस फिल्म को 8.3 रेटिंग मिली हुई है। संत तुकाराम की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म भारतीय संतों पर बनी कुछ सबसे अच्छी फिल्मों में गिनी जाती है।

मीरा (1979)

गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म मीराबाई की जिंदगी पर आधारित है। हेमा मालिनी ने इस फिल्म में लीड रोल प्ले किया था। इसके अलावा विनोद खन्ना, अमजद खान, दिनेश ठाकुर और शम्मी कपूर इसमें अहम किरदार निभाते नजर आए थे। यह फिल्म आपको OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने को मिल जाएगी और इसकी IMDb पर रेटिंग 6.7 है। कृष्ण की दीवानी मीरा के भजन तो हमने खूब सुने हैं, लेकिन यह कहानी आपको मीरा की जिंदगी को बहुत करीब से दिखाती है।

स्वामी विवेकानंद (1998)

कुल मिलाकर 4 घंटे लंबी यह फिल्म उस दौर में काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.3 है। जीवी अय्यर के निर्देशन में बनी यह फिल्म स्वामी विवेकानंद पर बनी सबसे कमाल की फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में राखी गुलजार, शशि कपूर और शम्मी कपूर ने अहम किरदार निभाए थे। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने भी खास रोल प्ले किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN