Home rss business hindi आखिर कर्ज-मुक्त हुई कंपनी, सभी 14 बैंकों का लोन चुकाया, 6 महीने...

आखिर कर्ज-मुक्त हुई कंपनी, सभी 14 बैंकों का लोन चुकाया, 6 महीने में 93% चढ़े शेयर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड आखिरकार कर्ज-मुक्त हो गई है। पीसी ज्वैलर ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी ने बैंकों के बकाया कर्ज को सफलतापूर्वक चुका दिया है और कर्ज-मुक्त दर्जा का अपना वित्तीय लक्ष्य हासिल कर लिया है। पीसी ज्वैलर के शेयर सोमवार को BSE में 3 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 14.63 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई के बिल्कुल करीब जा पहुंचे हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 93 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

सभी 14 बैंकों का लोन चुकाया
हाल में किए गए रिपेमेंट के साथ ही पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने सभी 14 कंसोर्शियम बैंकों की पूरी उधारी चुका दी है। ज्वैलरी कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को किए गए सेटलमेंट एग्रीमेंट की शर्तों के तहत यह रिपेमेंट किया है। पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने सभी रिपेमेंट्स तय तारीख से पहले पूरे किए हैं। कर्ज-मुक्त दर्जा (डेट-फ्री स्टेटस) मिलने से कंपनी की बैलेंस शीट और फाइनेंशियल पोजिशन मजबूत होगी।

6 महीने में 93% उछल गए हैं पीसी ज्वैलर के शेयर
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। पीसी ज्वैलर के शेयर 6 महीने में 93 पर्सेंट उछल गए हैं। ज्वैलरी कंपनी के शेयर 30 मार्च 2026 को 7.52 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 28 सितंबर 2026 को 14.63 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पीसी ज्वैलर का मार्केट कैप सोमवार 28 सितंबर को 13,535 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 14.87 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 7.45 रुपये है।

इस साल अब तक 55% से अधिक उछल गए हैं पीसी ज्वैलर के शेयर
पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) के शेयरों में इस साल अब तक 55 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। ज्वैलरी कंपनी के शेयर 1 जनवरी 2026 को 9.31 रुपये पर थे। पीसी ज्वैलर के शेयर 28 सितंबर 2026 को बीएसई में 14.63 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले एक महीने की बात करें तो पीसी ज्वैलर के शेयर 30 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं।

10 टुकड़ों में अपने शेयर बांट चुकी है कंपनी
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। कंपनी ने दिसंबर 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। पीसी ज्वैलर अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर भी दे चुकी है। कंपनी ने जुलाई 2017 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN