Home rss business hindi धुरंधर में रहमान डकैत का रोल निभाने वाले अक्षय खन्ना ने खरीदा...

धुरंधर में रहमान डकैत का रोल निभाने वाले अक्षय खन्ना ने खरीदा ₹33.26 करोड़ का घर, जानिए क्या है ऐसा खास?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना ने मुंबई के पॉश मालाबार हिल (Malabar Hill) इलाके में करोड़ों रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, उन्होंने यह घर करीब ₹33.26 करोड़ में खरीदा है। यह डील सितंबर 2026 में रजिस्टर्ड हुई। प्रॉपर्टी 30 लिटिल गिब्स (Little Gibbs), मालाबार हिल रोड (Malabar Hill Road) पर स्थित है और इसके साथ 3 पार्किंग स्पेस भी मिले हैं। इस हाई-वैल्यू डील ने एक बार फिर मुंबई के प्रीमियम रियल एस्टेट मार्केट को चर्चा में ला दिया है। आइए जरा विस्तार से इस डील की डिटेल्स जानते हैं।

दस्तावेजों के अनुसार, अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फुट है। इसके अलावा करीब 175.45 वर्ग फुट का बालकनी एरिया भी है। इस तरह कारपेट और बालकनी को मिलाकर कुल क्षेत्रफल करीब 2,516.84 वर्ग फुट हो जाता है। इस खरीद पर लगभग ₹1.99 करोड़ की स्टॉम्प ड्यूटी चुकाई गई है, जबकि रजिस्ट्रेशन चार्जेस ₹30,000 रहे। कारपेट एरिया के आधार पर देखें तो प्रॉपर्टी की कीमत करीब ₹1.42 लाख प्रति वर्ग फुट बैठती है।

मालाबार हिल (Malabar Hill) में इस डील की कीमत स्थानीय औसत से काफी अलग नजर आती है। स्क्वॉयर यार्ड्स के सितंबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, इलाके में औसत आस्किंग प्राइस करीब ₹85,200 प्रति वर्ग फुट थी, जबकि अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 के बीच रजिस्टर्ड प्रॉपर्टीज का औसत रेट करीब ₹69,500 प्रति वर्ग फुट रहा। हालांकि, किसी लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत की तुलना पूरे इलाके के औसत से सीधे करना सही नहीं होता। फ्लोर, समुद्र का दृश्य, बिल्डिंग की सुविधाएं, निर्माण की गुणवत्ता और प्रॉपर्टी की खासियतें कीमत पर बड़ा असर डालती हैं।

30 लिटिल गिब्स (Little Gibbs) बिल्डिंग में पहले भी बड़े प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन सामने आए हैं। उपलब्ध प्रॉपर्टी रिकॉर्ड के अनुसार, जनवरी 2026 में इसी 2,341.39 वर्ग फुट कारपेट एरिया वाले एक अपार्टमेंट की रजिस्ट्री करीब ₹31.93 करोड़ में हुई थी। इससे पहले जून 2025 में इसी साइज के अन्य अपार्टमेंट करीब ₹30 करोड़ में रजिस्टर्ड हुए थे। इससे इस बिल्डिंग में प्रीमियम घरों की मजबूत कीमतों का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मालाबार हिल (Malabar Hill) को साउथ मुम्बई के सबसे महंगे और प्रतिष्ठित रेजिडेंशियल इलाकों में गिना जाता है। मरीन ड्राइव, नैरिमन प्वॉइंट, फोर्ट और कोलाबा (Colaba) जैसे प्रमुख इलाकों से इसकी कनेक्टिविटी है। आसपास हैंगिंग गार्डेन्स, कमला नेहरु पार्क, बनगंगा टैंक और वालकेश्वर टेंपल जैसे प्रमुख स्थान भी हैं। वहीं, वालकेश्वर में औसत आस्किंग प्राइस करीब ₹92,650 प्रति वर्ग फुट बताया गया है और कुछ प्रीमियम प्रोजेक्ट्स में यह ₹1 लाख प्रति वर्ग फुट से ऊपर भी है।

अक्षय खन्ना की यह पहली बड़ी प्रॉपर्टी डील नहीं है। इससे पहले 2009 में उनके अलीबाग (Alibaug) में एक बंगला खरीदने की रिपोर्ट सामने आई थी। अभिनेता दिग्गज कलाकार विनोद खन्ना के बेटे हैं और कई दशकों से हिंदी सिनेमा का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने ‘दिल चाहता है’, ‘हलचल’, ‘रेस’, ‘गांधी’, ‘माय फादर’ और ‘दृश्यम’ जैसी फिल्मों में काम किया है। मालाबार हिल (Malabar Hill) की यह नई प्रॉपर्टी उनके रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक और महंगी संपत्ति जुड़ने का संकेत देती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN