Home rss business hindi ₹156 का नया हाई बनाते ही इस शेयर में U-टर्न, लगा लोअर...

₹156 का नया हाई बनाते ही इस शेयर में U-टर्न, लगा लोअर सर्किट; 5 दिन में बदला पूरा खेल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हीरो मोटर्स (Hero Motors) के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ऑटो कंपोनेंट कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान ₹156.03 के नए 52-वीक हाई तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद अचानक बिकवाली बढ़ गई और शेयर ₹127.67 के लोअर सर्किट तक फिसल गया, यानी कुछ ही समय में स्टॉक ने तेज उछाल के बाद बड़ा यू-टर्न लिया। इस हलचल ने हाल ही में लिस्ट हुए हीरो ग्रुप (Hero Group) के इस शेयर को एक बार फिर मार्केट के फोकस में ला दिया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

₹82 पर हुई थी शेयरों की लिस्टिंग

हीरो मोटर्स (Hero Motors) का IPO ₹84 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर आया था। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 23 सितंबर को ₹82 पर हुई थी, यानी इश्यू प्राइस से करीब 2.38% डिस्काउंट पर। लिस्टिंग के बाद शुरुआती कमजोरी में शेयर ₹80.50 के स्तर तक फिसल गया, जो अब तक का 52-वीक लो है। हालांकि, इसके बाद शेयर में तेजी लौटी और कुछ ही कारोबारी सत्रों में इसकी चाल पूरी तरह बदल गई।

24 सितंबर को हीरो मोटर्स (Hero Motors) का शेयर BSE पर ₹118.21 के नए 52-वीक हाई तक पहुंच गया। इसके अगले दिन यानी 25 सितंबर को शेयर ने ₹141.85 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया। इसके बाद 28 सितंबर को तेजी ने एक और रिकॉर्ड बनाया और स्टॉक ₹156.03 तक पहुंच गया। हालांकि, इस स्तर पर टिक नहीं सका और मुनाफावसूली के बीच तेज गिरावट देखने को मिली। दोपहर 12:56 बजे शेयर ₹133.42 पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले स्तर से 4.46% नीचे था। कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹6,063.78 करोड़ था।

IPO के कमजोर डेब्यू के बाद इतनी फास्ट तेजी ने निवेशकों का ध्यान हीरो मोटर्स (Hero Motors) की ओर खींचा है। कंपनी ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी और पावरट्रेन सॉल्यूशंस सेक्टर में काम करती है और अमेरिका, यूरोप, भारत तथा ASEAN जैसे मार्केट में ग्लोबल ऑटो कंपनियों को इंजीनियर्ड पावरट्रेन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। ऐसे में ऑटो टेक्नोलॉजी और पावरट्रेन सेगमेंट में बढ़ती डिमांड कंपनी के कारोबार के लिए अहम हो सकती है।

ब्रोकरेज और मार्केट एक्सपर्ट की नजर भी ऑटो सेक्टर की ग्रोथ पर बनी हुई है। मास्टर कैपिटल सर्विसेस के चीफ रिसर्च ऑफिसर रवि सिंह के अनुसार, भारत का टू-व्हीलर बाजार FY31 तक 6-7% CAGR की दर से बढ़कर 2.9-3.1 करोड़ यूनिट तक पहुंच सकता है। वहीं, गियर और ट्रांसमिशन मार्केट के CY25-CY31 के दौरान 6-8% CAGR से बढ़ने का अनुमान बताया गया है।

शेयर परफॉर्मेंस

खबर लिखे जाने तक (02:23pm) हीरो मोटर्स लिमिटेड (Hero Motors Ltd) का शेयर -6.87% गिरकर 132 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

हालांकि, हीरो मोटर्स (Hero Motors) के शेयर में हालिया तेजी के बाद सोमवार की तेज गिरावट यह दिखाती है कि नए लिस्ट हुए शेयर में उतार-चढ़ाव काफी ज्यादा हो सकता है। IPO के बाद कुछ ही दिनों में शेयर ने ₹80.50 से ₹156.03 तक का सफर तय किया है। इसलिए निवेशकों के लिए कंपनी के बिजनेस परफॉर्मेंस, वैल्यूएशन, मुनाफे और ऑटो सेक्टर की वास्तविक ग्रोथ को शेयर की कीमत में आई तेज हलचल से अलग करके देखना महत्वपूर्ण है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN