Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अदनान सामी से पूछा गया ‘भारतीय नागरिकता’ को लेकर सवाल, सिंगर बोले-...

अदनान सामी से पूछा गया ‘भारतीय नागरिकता’ को लेकर सवाल, सिंगर बोले- इतने साल बाद भी…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/adds_1790595306723_qWea_1790595316987_Z8cW_79c5df0b-b506-4201-8412-d41371cb30fd_f0YI.jpg

अदनान सामी ने खुद को लेकर किए गए सबसे ज्यादा सवाल पर जवाब दिया। अदनान ने अपनी नागरिकता को लेकर सवाल पर हैरान होते हुए अपना जवाब दिया है।

अदनान सामी वो सिंगर हैं जो सालों से अपनी आवाज से फैंस का दिल जीत रहे हैं। अदनान पहले पाकिस्तानी सिटिजन थे। लेकिन वह कई सालों से भारत में रह रहे हैं और यहां उनका बड़ा घर है। हालांकि कुछ लोगों के मन में उनकी सिटिजनशिप को लेकर सवाल होते हैं और अब अदनान ने इस सवाल का जवाब सोशल मीडिया पर दिया है।

अदनान ने क्या कहा सिटिजनशिप के निशान पर

दरअसल, किसी ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया कि क्या अदनान सामी इंडियन सिटिजन हैं? इस पर अदनान ने जवाब दिया, ‘सच में?? क्या आप मुझसे ये सवाल पूछने वाले हैं इतने सालों के बाद भी? आपको क्या लगता है।’

अदनान ने क्यों चुना इंडियन सिटिजनशिप

बता दें कि अदनान 2001 में विजिटर वीजा पर आए थे। उनका पाकिस्तानी पासपोर्ट 2015 में एक्सपायर हो गया था और कभी उसे रीन्यू नहीं किया गया। इसके बाद 1 जनवरी 2016 को अदनान की इंडियन सिटिजनशिप मिल गई।

अदनान को कई बार उनके पाकिस्तानी रूट्स और उनके भारतीय सिटिजन को लेकर सवालों का सामना करना पड़ता है। अदनान के पिता अरशद सामी खान पाकिस्तानी एयर फोर्स पायलट थे जो बाद में डिप्लोमैट बन गए थे। सामी ने पहले बताया था कि उनके पिता का जन्म भारत में हुआ था और उनका निधन भी मुंबई में 2009 में हुआ था।

पैसों के लिए नहीं किया था सिटिजनशिफ चेंज

अदनान ने यह भी बताया था कि उन्होंने ये सिटिजनशिफ चेंज करने का फैसला पैसों के लिए नहीं लिया था। उन्होंने पाकिस्तान में प्रोफेशनल दिक्कतों का सामना करने के बारे में बताया था और कहा था कि उन्होंने इस बारे में मदद के लिए तबके राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से भी मदद मांगी थी।

अदनान के हिट गानें

अदनान के बारे में बता दें कि उन्होंने कई इंडियन पॉप, क्लासिकल और बॉलीवुड गाने गाए हैं जैसे तेरा चेहरा, कभी तो नजर मिलाओ, लिफ्ट करादे, ऐ उड़ी उड़ी, नूर ए खुदा और भर दो झोली मेरी।

अदनान को लेकर समय रैना के शो में मजाक

बता दें कि हाल ही में समय रैना के शो में आयुष्मान खुराना गेस्ट बनकर आए थे। इस दौरान आयुष्मान अपनी फिल्म और किरदार को लेकर बात करते हैं। वह बोलते हैं, यह भारत की पहली देशभक्तिपूर्ण कॉमेडी फिल्म है। यह स्पाई कॉमेडी फिल्म भी है। इसमें मैं एक पाकिस्तानी स्पाई हूं जो भारत में आता है, लेकिन उसकी याददाश्त चली जाती है और वो सोचता है कि वो भारतीय है। उसको देशभक्ति तो याद है, लेकिन देश कौनसा है वो भूल जाता है।

इस पर पैनल में मौजूद कुल्लू बोलते हैं वो अदनान सामी है।

इस जोक पर भी अदनान का रिएक्शन आया और उन्होंने कहा पहले मुझसे राइट्स लो और फिर फिल्म बनाओ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN