Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Theater Releases: अक्टूबर में थिएटर में आएगा इन साउथ फिल्मों का तूफान,...

Theater Releases: अक्टूबर में थिएटर में आएगा इन साउथ फिल्मों का तूफान, रिलीज हो रही हैं ये 12 फिल्में

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/29/1200x900/a90ee1d1-6242-4954-ba55-3117cce0a191_1790642498517_18YJ_1790642504782_sbLk_0ad7971c-c089-41f3-92f1-f3fbb7432c93_cMJw.png

अक्टूबर 2026 साउथ फिल्मों का तूफान आने वाला है। थिएटर पर 1 या 2 नहीं बल्कि 12फिल्में रिलीज होने वाली है। एक्शन, रोमांस , कॉमेडी और थ्रिलर से भरी फिल्मों का इंतजार अब हुआ खत्म। जानिए रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट-

अक्टूबर 2026 की शुरुआत होने वाली है। उए महीना शानदार फिल्मों से भरा होने वाला है। अगर साउथ सिनेमा की बात करें तो इस महीने में एक या दो नहीं बल्कि 13 जबरदस्त फिल्में थिएटर पर दस्तक देंगी। मलयालम तमिल और तेलुगू फिल्मों का धमाका होने वाला है। रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और जबरदस्त थ्रिलर इन फिल्मों में देखने के लिए मिलने वाला है। थिएटर में धमाका करने आ रही हैं ये 13 साउथ की फिल्में-

Baththa

रिलीज डेट- 1अक्टूबर, 2026
भाषा-तमिल

बथ्ठा नाम की एक तमिल फिल्म थिएटर में दस्तक देने वाली है। ये एक एक्शन ड्रामा-थ्रिलर फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में विजय सेतुपति और बालाजी थारानीथ्रण अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म 1 अक्टूबर, 2026, गुरुवार को थिएटर में दस्तक देगी।

Yezhu Kadal Yezhu Malai

रिलीज डेट- 1 अक्टूबर, 2026
भाषा-तमिल

Yezhu Kadal Yezhu Malai नाम की एक और तमिल फिल्म 1 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी दो अनजान शख्स की जर्नी की है। इस फिल्म में निविन पॉली, सूरी ने काम किया है। फिल्म 1 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हो रही है।

सिग्मा

रिलीज: 2 अक्टूबर, 2026

भाषा- तमिल

सिग्मा नाम मी एक तमिल फिल्म आ रही है। ये जबरदस्त एक्शन से भरी एक एडवेंचर फिल्म होने वाली है जिसमें संदीप किशन लीड रोल में दिखेंगे। इसका डायरेक्शन जेसन संजय ने किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज हो रही है।

डोंट ट्रबल द ट्रबल

रिलीज: 2 अक्टूबर, 2026

भाषा- तेलुगू

डोंट ट्रबल द ट्रबल एक तेलुगू फिल्म है जिसमें फहद फासिल लीड रोल में दिखेंगेहैं। फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी और एक्टर्स नजर आने वाले हैं। 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में होगा धमाका।

अंबिल अवान

रिलीज डेट- 2 अक्टूबर, 2026
भाषा-तमिल

अंबिल अवान एक नवविवाहिता जोड़े की कहानी है। दोनों एक मुसीबत में फंस जाते हैं। फिल्म में एक्शन और रोमांस भर भर के देखने को मिलने वाला है। इस फलम में अशोक सेल्वन और प्रीति मुकुंदन ने लीड रोल निभाया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हो रही है।

बेल

रिलीज डेट- 2 अक्टूबर, 2026
भाषा-तमिल

फिल्म बेल एक पुलिस ऑफिस की कहानी है जो मिलनसार होता है। लेकिन एक घटना उसका पूरा जीवन बदल देती है। इस फिल्म में संजना आनंद, गोपालकृष्ण देशपांडे और रमेश इंदिरा जैसे एक्टर्स अहम किरदारों में नजर आएंगे।

आदर्श कुटुम्बम

रिलीज डेट- 9 अक्टूबर, 2026
भाषा-तेलुगू

आदर्श कुटुम्बम हाउस नंबर 47 नाम की फिल्म में एक्टर वेंकटेश ने लीड रोल निभाया है। इस तेलुगू फिल्म की कहानी हाउस नंबर 47 में रहने वाले एक परिवार की है। फिल्म एक्शन और क्राइम से भरी हुई है। इस फिल्म को आप 9 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में देख सकते हैं।

विश्वंभरा

रिलीज: 16 अक्टूबर, 2026

भाषा- तेलुगू

विश्वंभरा नाम की एक फिल्म आ रही है। इस फिल्म की कहानी एक पौराणिक कथाओं पर आधारित है। फलम में देवी देवताओं , राजकुमार और परलोक की दुनिया को दिखाया गया है। ये फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हो रही है। फिल्म में आशिका रंगनाथ, चिरंजीवी, मौनी रॉय लीड रोल में दिखेंगी।

राणाबली

रिलीज: 16 अक्टूबर, 2026

भाषा-तेलुगू

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद साथ में पहली फिल्म राणाबली रिलीज हो रही है। ये फिल्म 1870 के दशक के एक योद्धा की कहानी है जिसने ब्रिटिश के लोगों से टक्कर ली थी। फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हो रही है।

अप्पा कुट्टी

रिलीज डेट-16 अक्टूबर, 2026
भाषा-तेलुगू

अप्पा कुट्टी नाम की एक तमिल फिल्म आने वाली है। फिल्म की कहानी एक फैमिली ड्रामा है जो एक्शन और से भरपूर है। अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए एक पिता क्या कदम उठता है ये उस बारे में हैं। फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में विजय एंटोनी और प्रीति असरानी हैं।

टाइटन्स

रिलीज डेट-22 अक्टूबर, 2026
भाषा-तेलुगू

टाइटन्स नाम की एक मलयालम फिल्म इस अक्टूबर, 2026 में दस्तक देने वाली है। फिल्म के नाम और पोस्टर से तो ये एक एक्शन फिल्म लग रही है। लेकिन असल में ये एक फैंटसी कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म में जयसूर्या, विनायाकन दिखेंगे। ये फिल्म 22 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज हो रही है।

कल्ट

रिलीज डेट-30 अक्टूबर, 2026
भाषा-तेलुगू

कल्ट नाम की एक तेलुगू फिल्म अक्टूबर, 2026 के अंत में रिलीज होगी। ये फिल्म कॉलेज फ्रेंड्स पर बेस्ड होने वाली एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में विश्वाक सेन, गायत्री भरद्वाज जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। फिल्म 30 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN