Home LIFESTYLE NEWS HINDI कूड़े में न फेंकें प्याज के छिलके! बालों को नेचुरली डाई करने...

कूड़े में न फेंकें प्याज के छिलके! बालों को नेचुरली डाई करने के साथ मिलेंगे 3 फायदे

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बालों के लिए प्याज जितनी फायदेमंद होती है, उतना ही उसका छिलका भी असरदार होता है। अगर आपको बालों को कलर करना है या फिर टोनर इस्तेमाल करना है, तो प्याज के छिलका फायदेमंद रहेगा। चलिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे बताते हैं।

बालों के लिए प्याज के रस के फायदों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी प्याज के छिलकों का इस्तेमाल बालों के लिए किया है। खाने या फिर लगाने के लिए हम जब भी प्याज का यूज करते हैं, तो उसका छिलका कूड़ेदान में डाल देते हैं लेकिन अब आप छिलकों को फेंकने की गलती न करें। प्याज के छिलके भी बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते हैं और बालों को कलर करने से लेकर कई और तरीकों से भी फायदेमंद होते हैं। चलिए जानते हैं कि बालों के लिए आप प्याज के छिलकों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं और क्या फायदा मिलेगा।

प्याज के छिलके में क्या पाया जाता है?

प्याज के छिलके को अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, लेकिन इसमें क्वेरसेटिन जैसे फ्लेवोनॉयड, फेनोलिक कंपाउंड और अन्य एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। खासतौर पर प्याज की बाहरी परतों में क्वेरसेटिन की मात्रा ज्यादा हो सकती है। यही वजह है कि प्याज के छिलकों का इस्तेमाल पारंपरिक तौर पर रंग निकालने और कुछ घरेलू नुस्खों में किया जाता रहा है।

बालों के लिए कैसे इस्तेमाल करें प्याज के छिलके

1. बालों के लिए बनाएं नेचुरल डाई

प्याज के छिलकों से आप बालों के लिए काले रंग की डाई बना सकते हैं। इसके लिए आपको 2 मुट्ठी सूखे प्याज के छिलके, 3 चम्मच नारियल तेल और 1 लोहे की कड़ाही चाहिए होगी। लोहे की कड़ाही में खूब सारे प्याज के छिलकों को डाल दीजिए। उनका रंग काला होने तक भून लें और उसका पाउडर बनाकर नारियल तेल में मिक्स करें। अब इसे अपने बालों में डाई की तरह लगाएं। इससे सफेद बाल काले हो जाएंगे।

2. हेयर टोनर बनाएं

हेयर टोनर बनाने के लिए आपको 2 मुट्ठी प्याज के छिलके, 1 मुट्ठी करी पत्ता, डेढ़ गिलास पानी और स्प्रे बोतल चाहिए। हेयर टोनर बनाने के लिए सबसे पहले दो मुट्ठी करी पत्ता, प्याज के छिलके को डेढ़ गिलास पानी के साथ उबालें। पानी का रंग बदल जाए, तब गैस को बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। अब किसी स्प्रे बोतल में भरकर रख लीजिए और टोनर की तरह बालों में लगाएं।

3. अनियन पील हेयर मास्क

प्याज के छिलकों से आप बालों में हेयर मास्क भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको 1 मुट्ठी प्याज के छिलके, 1 गिलास पानी, 2 चम्मच दही चाहिए। पानी में प्याज के छिलकों को अच्छे से उबाल लीजिए। फिर उस पानी को छान लीजिए और उसमें दही मिक्स करके मास्क तैयार करें। तैयार मास्क को बालों में लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर शैंपू से हेयर वॉश करें।

बालों को क्या फायदे मिलेंगे?

  • नेचुरल टिंट देने में मदद: प्याज के छिलकों से तैयार कलर बालों को हल्का भूरा यासुनहरा टिंट दे सकता है।
  • स्कैल्प रहेगी हेल्दी- प्याज के छिलकों से बालों की स्कैल्प हेल्दी और डैंड्रफ फ्री रहेगी।
  • बालों को देगा चमक- छिलके का मास्क लगाने के बाद आपके बालों में चमक आएगी और ग्रोथ में भी मदद मिलेगी।

नोट- छिलकों से बनी कोई भी चीज बालों में लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। सभी की हेयर स्कैल्प अलग होती है, अगर किसी भी तरह की एलर्जी-खुजली हो तो ना लगाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN