Home LIFESTYLE NEWS HINDI रोज क्या दें बच्चे के टिफिन में? ChatGPT को ये 5 प्रॉम्प्ट...

रोज क्या दें बच्चे के टिफिन में? ChatGPT को ये 5 प्रॉम्प्ट देकर बनवाएं पूरा प्लान

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बच्चे के टिफिन में रोज क्या रखें, यह सोचकर अगर आप भी परेशान हो जाते हैं, तो ChatGPT की मदद ले सकते हैं। बस सही प्रॉम्प्ट दें और पूरे हफ्ते का टिफिन मेन्यू आसानी से तैयार करें।

बच्चों के टिफिन में रोज कुछ ऐसा रखना आसान नहीं होता, जो उन्हें पसंद भी आए और हर दिन एक जैसा भी न लगे। सुबह की जल्दी में कभी पराठे, कभी सैंडविच तो कभी जल्दी से कुछ पैक करना पड़ता है। ऊपर से बच्चा अगर टिफिन वापस घर ले आए तो अगली सुबह के लिए आइडिया और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप ChatGPT की मदद ले सकते हैं। इसमें आपको बस यह बताना है कि बच्चे की उम्र क्या है, उसे क्या पसंद है, किन चीजों से वह दूर रहता है और आप टिफिन में किस तरह का खाना रखना चाहते हैं। इसके बाद ChatGPT आपके लिए पूरे हफ्ते का आसान मेन्यू तैयार कर सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसमें बदलाव भी करवा सकते हैं।

1. पूरे हफ्ते का टिफिन मेन्यू

अगर सबसे ज्यादा परेशानी रोज के आइडिया को लेकर है, तो ChatGPT से सीधे सात दिन का मेन्यू बनवाएं। इससे आपको हर सुबह नए आइडिया के बारे में सोचने की जरूरत कम हो जाएगी।

प्रॉम्प्ट: मेरे 7 साल के बच्चे के लिए सोमवार से शुक्रवार तक टिफिन मेन्यू बनाएं। हर दिन अलग खाना रखें। खाना आसान, स्वादिष्ट और स्कूल टिफिन में ले जाने लायक हो। ऐसी चीजें बताएं जिन्हें सुबह कम समय में बनाया जा सके।

2. बच्चे की पसंद के हिसाब से मेन्यू

अगर बच्चा सब्जियां नहीं खाता या उसे कुछ खास चीजें ही पसंद हैं, तो यह बात भी ChatGPT को बताएं। इससे मेन्यू ज्यादा काम का बनेगा। इस तरह आप बच्चे की पसंद के हिसाब से नए कॉम्बिनेशन भी ढूंढ सकते हैं।

प्रॉम्प्ट: मेरे बच्चे को पनीर, आलू और चीज पसंद है, लेकिन वह हरी सब्जियां नहीं खाता। इन चीजों को ध्यान में रखते हुए पांच दिन का टिफिन मेन्यू बनाएं। हर दिन कुछ अलग रखें।

3. झटपट बनने वाला टिफिन

सुबह ज्यादा समय नहीं मिलता तो ChatGPT से ऐसे ऑप्शन मांगें जो जल्दी तैयार हो जाएं। इसमें आप अपना टाइम भी बदल सकते हैं। अगर आपके पास सिर्फ 10 मिनट हैं तो वह भी प्रॉम्प्ट में साफ लिखें।

प्रॉम्प्ट: ऐसे 7 टिफिन आइडिया बताएं जिन्हें सुबह 15 से 20 मिनट में बनाया जा सके। रेसिपी आसान हो और ज्यादा सामान की जरूरत न पड़े। बच्चों को पसंद आने वाले ऑप्शन रखें।

4. एक ही सामान से अलग-अलग टिफिन

कई बार घर में मौजूद सामान से ही कुछ बनाना ज्यादा आसान होता है। ऐसे में ChatGPT को अपनी किचन में मौजूद चीजों की लिस्ट दे दें। इससे सामान भी इस्तेमाल हो जाएगा और हर दिन नया आइडिया भी मिल जाएगा।

प्रॉम्प्ट: मेरे घर में ब्रेड, पनीर, आलू, दही और कुछ सब्जियां हैं। इनसे बच्चों के लिए पांच अलग टिफिन आइडिया बताएं। कोशिश करें कि हर दिन टिफिन अलग लगे।

5. हेल्दी और स्वादिष्ट टिफिन के लिए

अगर आप चाहते हैं कि टिफिन में स्वाद के साथ अलग-अलग तरह की चीजें भी शामिल हों, तो यह बात भी ChatGPT को बता सकते हैं।

प्रॉम्प्ट: बच्चों के लिए पांच दिन का ऐसा टिफिन मेन्यू बनाएं जिसमें अलग-अलग तरह की सब्जियां, फल, दालें और दूसरी पौष्टिक चीजें शामिल हों। खाना बच्चों की पसंद का और आसानी से बनने वाला हो।’

ध्यान रखें कि सिर्फ ChatGPT के बनाए मेन्यू पर आंख बंद करके निर्भर न रहें। बच्चे की उम्र, खाने की एलर्जी, डॉक्टर की सलाह और उसकी खास जरूरतों को ध्यान में रखना जरूरी है। अगर बच्चे को किसी खाने से एलर्जी है या कोई खास हेल्थ कंडीशन है, तो उसे प्रॉम्प्ट में जरूर लिखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह लें।

एक और काम का तरीका

आप ChatGPT से सिर्फ मेन्यू ही नहीं, बल्कि पूरे हफ्ते की सामान की लिस्ट भी बनवा सकते हैं। इसके लिए लिखें- ऊपर दिए गए पांच दिन के टिफिन के लिए पूरे हफ्ते की ग्रॉसरी लिस्ट बना दें। सामान की मात्रा भी बताएं और ऐसी चीजें अलग से लिखें जो घर में पहले से मौजूद हो सकती हैं। इससे हर सुबह टिफिन को लेकर होने वाली टेंशन काफी कम हो सकती है। बस प्रॉम्प्ट में बच्चे की पसंद, उम्र, समय और घर में मौजूद सामान के बारे में जितनी साफ जानकारी देंगे, जवाब उतना ही आपके काम का मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN