Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार क्या सलमान खान की ‘SVC 63’ है इस साउथ फिल्म की रीमेक?...

क्या सलमान खान की ‘SVC 63’ है इस साउथ फिल्म की रीमेक? जानिए डिटेल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/29/1200x900/ds_1790654892783_WeHn_1790654892917_ffmT_e00be3d2-a6da-43fb-ad3f-b1b481d355a6_SAam.png

सलमान खान की फिल्म  ‘SVC 63’ के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग चल रही है। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने ई है जिसमें कहा गया है कि ये फिल्म एक साउथ फिल्म की रीमेक हो सकती है। जानिए इस रिपोर्ट के बारे में। 

सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। एक्टर के साथ हुए हर वीकेंड के वार को ऑडियंस ने पसंद किया है। इस शो के साथ सलमान अपनी आने वाली फिल्म ‘SVC 63’ की शूटिंग कर रहे हैं। हाल में बताया गया था कि फिल्म का नाम ‘मोंस्टर’ होगा हालांकि, मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई में एक ग्रैंड सेट लगाया गया है जहां सलमान अपनी फिल्म की कास्ट के साथ एक्शन सीक्वेंस शूट करने में बिजी हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान का कभी नहीं देखा गया वाला रूप नजर आएग। वहीं कुछ लोगों ने ऐसा कहा है कि ये एक साउथ फिल्म की रीमेक है।

क्या सलमान की फिल्म है सीउथ फिल्म की रीमेक?

हिंदी सिनेमा में पिछले कुछ सालों में बनी रीमेक फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी, हैवान, सरफिरा साउथ फिल्मों की रीमेक थीं जी फ्लॉप साबित हुई। अब ताजा रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की फिल्म ‘SVC 63’ एक तमिल फिल्म Thani Oruvan का हिंदी रीमेक है। इसे तेलुगू भाषा में ध्रुवा के नाम से बनाया गया था जिसमें राम चरण ने लीड किरदार निभाया था। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में सलमान खान का अंदाज KGF के यश की तरह होगा। वो गरीबों का मसीहा होगा और फिर दिखेगा जबरदस्त एक्शन। हालांकि, मेकर्स ने रीमेक वाली खबर गलत बताया था। उनके मुताबिक सलमान खान के साथ उनकी फिल्म का हर सीन फ्रेश है।

ईद पर रिलीज होगी सलमान की फिल्म

सलमान खान की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी। पिछले साल आई फिल्म ‘सिकंदर’ और उससे पहले आई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने ऑडियंस को निराश किया था। इसके बाद सलमान ने गलवान वैली की घटना पर बनी फिल्म ‘मातृभूमि’ अनाउंस की। रिपोर्ट के मुताबिक मातृभूमि बनकर तैयार है। CBFC के सर्टिफिकेट के बाद इसे रिलीज किया जाएगा। साउथ के नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। दिल राजू इसके प्रोड्यूसर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज की जाएगी। फिल्म में नयनतारा लीड एक्ट्रेस के किरदार में होंगी। अब इस फिल्म का इंतजार हो रहा है।

सलमान खान की फिल्म का टीजर

हाल में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें ये दावा किया गया था कि इस फेस्टिव सीजन के मौके पर मेकर्स फिल्म के टीजर के साथ नाम का एलान कर सकते हैं। टीजर के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया था कि इसमें सलमान खान का गंजा लुक दिखाया जाएगा। इस रोल के लिए एक्टर ने शायद सच में अपना सिर मुंडवाया था। अब ऑडियंस फिल्म की पहली झलक के इंतजार में हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में लिखी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट, इंटरव्यूज, सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर दी गई है। हम इस खबर की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN