Home rss business hindi Bank Holiday: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, किन राज्यों में...

Bank Holiday: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, किन राज्यों में नवरात्रि-दशहरे पर नहीं खुलेंगी ब्रांच, चेक करें लिस्ट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Bank Holidays October 2026 – अक्टूबर 2026 में बैंक ग्राहकों को ब्रांच से जुड़े जरूरी काम पहले से निपटाने होंगे
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों और बैंकिंग सेंटर के हिसाब से कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे

Bank Holidays October 2026: अक्टूबर 2026 में बैंक ग्राहकों को ब्रांच से जुड़े जरूरी काम पहले से निपटाने होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों और बैंकिंग सेंटर के हिसाब से कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें नेशनल त्योहार, लोकल त्योहार और रविवार के साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी।

अक्टूबर महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2 अक्टूबर, शुक्रवार- महात्मा गांधी जयंती – महात्मा गांधी जयंती के मौके पर देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे।

4 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे – रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

10 अक्टूबर, शनिवार- दूसरा शनिवार और महालया अमावस्या – 10 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार है। इसके अलावा कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में महालया अमावस्या के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।

11 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे – रविवार होने के कारण सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

17 अक्टूबर, शनिवार- महा सप्तमी – महासप्तमी के मौके पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

18 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे – रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

19 अक्टूबर, सोमवार– दशहरा और दुर्गा पूजा – दशहरा (महाष्टमी), महा नवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के कारण असम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर, मंगलवार– विजयादशमी और दुर्गा पूजा – दशहरा या विजयादशमी, महानवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के कारण कई राज्यों और बैंकिंग सेंटर में बैंक बंद रहेंगे। इनमें अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता और लखनऊ समेत कई केंद्र शामिल हैं।

21 अक्टूबर, बुधवार- विजयादशमी और दुर्गा पूजा – विजयादशमी और दुर्गा पूजा के कारण असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर, गुरुवार – दुर्गा पूजा – दुर्गा पूजा/दशैन के कारण सिक्किम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

23 अक्टूबर, शुक्रवार – दुर्गा पूजा – दुर्गा पूजा/दशैन के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

24 अक्टूबर, शनिवार – चौथा शनिवार – महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर की बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रहेगा।

25 अक्टूबर, रविवार – वीकली हॉलिडे – रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर, सोमवार – लक्ष्मी पूजा और वाल्मीकि जयंती – लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

29 अक्टूबर, गुरुवार – करवा चौथ – करवा चौथ के मौके पर हिमाचल प्रदेश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

31 अक्टूबर, शनिवार – सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती – सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं आमतौर पर उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर करने और दूसरे डिजिटल काम कर सकेंगे। एटीएम से कैश निकालने जैसी सुविधाएं भी सामान्य तौर पर उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, चेक क्लियरेंस और ब्रांच से जुड़े दूसरे काम छुट्टी के कारण नहीं हो पाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN