Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार कौन हैं इंटरनेट पर छाई तान्या मिश्रा? पहले किया है इन फिल्मों-सीरीज...

कौन हैं इंटरनेट पर छाई तान्या मिश्रा? पहले किया है इन फिल्मों-सीरीज में काम

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/29/1200x900/TMish_1790665724713_NZfX_1790665729231_w9w8_c234aae4-e2a2-45e9-9293-7da62629d578_8sis.jpg

Who is Tanya Mishra: वायरल गर्ल तान्या मिश्रा की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो देखकर हर किसी को लग रहा है कि वह रातो-रात वायरल हो गई हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

वायरल गर्ल तान्या मिश्रा की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है, लेकिन क्या आपको पता है कि वह बिलकुल नया चेहरा नहीं हैं।

इंडिया की नई नेशनल क्रश के नाम से मशहूर हुईं तान्या मिश्रा पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। बिहार की इस उभरती हुई मॉडल-एक्ट्रेस का जन्म 31 जनवरी 1999 को गया जिले में हुआ था। सोशल मीडिया पर तान्या की तस्वीरें और वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहे हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। हालांकि अगर आपको लगता है कि तान्या बिलकुल नया चेहरा हैं जो रातों-रात वायरल हो गया है, तो आप गलत हैं। तान्या के आज इस मुकाम तक पहुंचने से पहले की एक अच्छी-खासी लंबी जर्नी रही है।

पढ़ाई-लिखाई और मुंबई का स्ट्रगल

तान्या मिश्रा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद मगध यूनिवर्सिटी से बी.कॉम किया। इसके बाद वह ग्लैमर की दुनिया में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गईं। तान्या ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और फैशन शोज में पार्टिसिपेट करने से की। इसके अलावा वह मौका मिलने पर मैगजीन के लिए फोटोशूट भी किया करती थीं। साल 2019 में उन्होंने IAWA मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लिया था, जहां वह चौथी रनर-अप रहीं। साल 2020 से 2023 के बीच तान्या कई बड़े ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर रहीं।

तान्या की फिल्में और वेब सीरीज

जिन्हें लगता है कि तान्या एक नया और उभरता हुआ चेहरा है, वो जान लें कि तान्या ने ‘फेमिना’, ‘फिल्मफेयर’, और ‘ग्राजिया’ जैसी बड़ी और मशहूर मैगजीन्स के कवर पेज और फोटोशूट्स में भी नजर आ चुकी हैं। बात तान्या की फिल्मों और वेब सीरीज की करें तो साल 2023 में उन्होंने ‘गजनवी’ नाम की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में तान्या नेहा नाम की एक लड़की का किरदार निभाती नजर आई थीं। इसके बाद वह फिल्म ‘चेज’ और ‘चिड़िया उड़’ नाम की वेब सीरीज में भी अहम किरदार निभा चुकी हैं।

म्यूजिक वीडियोज में आईं नजर

इतना ही नहीं, नेहा ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी पहले काम किया हुआ है। वह कुल मिलाकर 7 मशहूर म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। ‘नखरो’, ‘तू मेरा हो जाएगा’ और ‘रहबरा 2.0’ उनके सुपरहिट गानों में गिने जाते हैं। अपनी कजरारी आंखों और दिलकश अदाओं से सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहीं तान्या मिश्रा के लिए भले ही आज वर्तमान बहुत रोशन है, लेकिन इससे पहले का उनका स्ट्रगल काफी मुश्किल रहा है। इंस्टाग्राम पर आज तान्या के 12 लाख फॉलोअर्स हैं और उन्हें भर-भरकर ऑफर्स मिल रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN