Home rss sports hindi ‘सीएम विजय के फोन का इंतजार…’, एशियन गेम्स में सिल्वर जीतने वाली...

‘सीएम विजय के फोन का इंतजार…’, एशियन गेम्स में सिल्वर जीतने वाली खिलाड़ी ने जताई ये इच्छा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एंसी सोजन महिलाओं की लंबी कूद में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीतने से सिर्फ दो सेंटीमीटर दूर रह गईं। हालांकि, उन्होंने लगातार दूसरी बार सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियन गेम्स में अब तक भारत, पांच गोल्ड, 21 सिल्वर समेत 49 मेडल जीत चुका है। वहीं देश को लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल दिलाने वाली एंसी सोजन को एक फोन कॉल का इंतजार है। सिल्वर मेडल जीतने के बाद एंसी सोजन ने कहा कि अगर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का उन्हें फोन आता है तो उन्हें बहुत खुशी होगी।

सीएम विजय के फोन का इंतजार

बता दें कि, एंसी सोजन महिलाओं की लंबी कूद में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीतने से सिर्फ दो सेंटीमीटर दूर रह गईं। हालांकि, उन्होंने लगातार दूसरी बार सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस करीबी मुकाबले के बाद 25 साल की एंसी की एक खास इच्छा है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, उनसे बात करें। फाइनल के बाद खिलाड़ी ने सीएम विजय की तारीफ करते हुए कहा कि वह खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं और अगर विजय उनसे फोन करते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी।

एंसी सोजन की तमिल अभिनेता से नेता बने विजय के प्रति पसंद एशियन गेम्स से काफी पहले की है। एंसी लंबे समय से विजय की फैन हैं। उन्होंने नई दिल्ली में भारतीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में महिलाओं की लंबी कूद का खिताब जीतने के बाद विजय के मशहूर जीत वाले पोज की नकल भी की थी। ऐसे में एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के बाद विजय से फोन पर बात करने की उनकी इच्छा और भी खास हो गई है।

महज 2 सेंटीमीटर से चूका गोल्ड

बता दें कि, एंसी सोजन महज 2 सेंटीमीटर से गोल्ड मेडल से चूक गईं। लॉन्ग जंप के इल इवेंट में एंसी अधिकांश समय बढ़त बनाए रखी, लेकिन अंत में उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। एंसी का बेस्ट जंप 6.53 मीटर रहा, जबकि आखिरी प्रयास में उन्होंने 6.49 मीटर की छलांग लगाई। चीन की हुआंग यिंगयिंग ने आखिरी जंप में 6.55 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत की एंसी ने 2023 में भी सिल्वर जीता था। सिल्वर मेडल के साथ एंसी ने लगातार दूसरे एशियन गेम्स में पदक जीतने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। हालांकि, वो इस बार गोल्ड मेडल के काफी करीब थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN